अधिवक्ता परिषद राई की नई कार्यकारिणी गठित, संजय भारद्वाज बने प्रधान

अधिवक्ता परिषद राई की नई कार्यकारिणी गठित, संजय भारद्वाज बने प्रधान

फोटो --- अधिवक्ता परिषद इकाई के नवनियुक्त प्रधान संजय भारद्वाज अपनी कार्यकारणी के साथ।

सोनीपत, 10 नवम्बर (अनिल कुमार खत्री) : 

अधिवक्ता परिषद इकाई राई की एक महत्वपूर्ण बैठक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश चौहान, जिला अध्यक्ष नरेंद्र गंगाना, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार, जिला सचिव अरविंद कुमार तथा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. कुलवंत मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित नई कार्यकारिणी में अमित बाल्याण को संरक्षक, संजय भारद्वाज को प्रधान, अश्वनी शर्मा को उपप्रधान, नीरज दहिया को महामंत्री, सुशील को मंत्री तथा प्रशांत त्यागी को खजांची की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी प्रकार प्रवीन स्वामी को युवा प्रमुख, दीपक भौरिया को स्टडी सर्किल प्रमुख, एलिश भारद्वाज को महिला प्रमुख, स्वाति को न्याय प्रवाह प्रमुख तथा शकुन अंतिल को सह महिला प्रमुख नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर कैलाश चौहान सहित उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता परिषद न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
-----------------

Comments