ज्वाला जी शक्तिपीठ से आई अखण्डज्योति का भव्य स्वागत
सोनीपत।
बावा तराना रोड़ स्थित कमल नयन फाउंडेशन के तत्वावधान में श्री ज्वाला शक्तिपीठ से आई अखण्डज्योति का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मां भगवती की भव्य चौकी का आयोजन किया गया।
हिमाचल प्रदेश में जिस स्थान पर मां सती की जीभ गिरी, उस स्थान पर ज्वाला मां प्रकट हुई। राजा अकबर ने कई बार ज्योति को बुझाने की कोशिश की पर वह असफल रहा। आस्था, भक्ति व चमत्कारों से पूर्ण माँ का अनुपम स्थान है। यहीं से माँ भगवती की अखण्ड ज्योति को लाया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष मेधावी रंजन शर्मा , सुयश शास्त्री व भारत भूषण गुप्ता ने पवन ज्योति का पूजन किया। इसके पश्चात भजन गायक जुगल हंस ने भजनों के द्वारा गणेश व मां ने भगवती का आह्वान किया । इसके पश्चात मां के विभिन्न भजनों पर सभी उपस्थितजनों ने भक्ति पूर्वक मां भगवती को खूब झूम के नाच कर स्वागत किया।
मईया मोरे अंगना दरश दिखा, मेरे घर में आई मईया मैं नजर उतारू मईया आदि भजनों का भक्तों ने खूब आनन्द लिया। इसके पश्चात सभी ने मिल कर सामूहिक आरती की व ज्वाला मां की भण्डारा प्रसादी ग्रहण की।
कमल नयन फाउंडेशन के डायरेक्टर मेधावी रंजन शर्मा ने सभी को ज्वाला जी की ज्योति के सोनीपत आगमन की बधाई दी और मां से प्रार्थना की, कि वह सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।
इस अवसर पर डॉ प्रियंका शर्मा, डॉ किरण यादव, डॉ मुकेश कुमार, जयवीर दहिया , राममेहर , अरूण व शर्मा, आनव शर्मा, प्रिया, शारदा आदि का विशेष सहयोग रहा।
--------------
Comments
Post a Comment