डॉ. कमलेश मलिक ने संभाला इनर व्हील क्लब सोनीपत का कार्यभार

डॉ. कमलेश मलिक ने संभाला इनर व्हील क्लब सोनीपत का कार्यभार 

-- बतौर मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना 



सोनीपत ।
इनर व्हील क्लब सोनीपत की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन एटलस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट  में किया गया। क्लब की पूर्व प्रधान अनीता मदान ने डॉ. कमलेश मलिक को दायित्व का प्रतीक कॉलर पहनाते हुए वर्ष 2026- 27 का कार्यभार सौंप कर क्लब की नई प्रधान और उनकी टीम के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की । डॉ.  मलिक ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं निकट भविष्य में क्लब के द्वारा किए जाने वाले कार्यों का विवरण दिया। उनके लघु कविता संग्रह 'प्रकृति के स्वर' का विमोचन भी किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की तथा क्लब को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। रोहतक से पधारीं विशिष्ट अतिथि पूर्व एसोसिएशन प्रेसिडेंट प्रीति गुगनानी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने भी अपने उद्गार  व्यक्त करते हुए शुभकामनाओं सहित आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. मलिक की सुपुत्री प्रतिष्ठित न्यूज़ एंकर मीमांसा मालिक ने भी उपस्थित रहकर डॉ. मलिक की विभिन्न भूमिकाओं के निर्वहन क्षमताओं का उल्लेख करते हुए इनर व्हील क्लब द्वारा उपेक्षित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास की सराहना की।  मंच संचालन क्लब की सेक्रेटरी मंजू चुग एवं सीमा देवगन ने किया । धन्यवाद ज्ञापन क्लब की वाइस प्रेसिडेंट सुषमा दहिया द्वारा किया गया।
-------------

Comments