अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह जाट की माताजी का निधन, शोक की लहर

अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह जाट की माताजी का निधन, शोक की लहर


राष्ट्रीय जंक्शन / पचोर (मध्य प्रदेश)।

अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह जाट की माताजी श्रीमती निर्मला देवी चाहर का निधन (देवलोक गमन) हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, समाज और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय श्रीमती निर्मला देवी चाहर का अंतिम संस्कार पचोर में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उन्हें उनके पुत्र एवं अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह जाट ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, रिश्तेदार, इष्ट-मित्र, मिलने-जुलने वाले तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दुखद के अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। 
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सूरा, हरियाणा प्रदेश सचिव पत्रकार अनिल कुमार खत्री ने स्वर्गीय श्रीमती निर्मला देवी चाहर के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा के आदर्श जीवन को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया और जितेंद्र सिंह जाट, लक्ष्य, धवल व समस्त जाट मोहल्ला पचोर ने शोक प्रकट किया एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की इसके साथी ही सभी ने मिलकर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि वह माताजी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

----------

Comments