गुहना गांव में बिजली टावर मुआवजे की मांग को लेकर 7 जून से धरने पर बैठे 6 गांव के किसानों को समर्थन देने के लिए पहुंचे भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अपनी कार्यकारिणी के साथ
सोनीपत।
गुहणा गांव में आंवली, जाजी, मुहाना, भैंसवाल, बिलबिला 6 गांव के किसानों का 7 जून से बिजली टावर मुआवजे की मांग को लेकर धरना चल रहा है। इस दौरान धरना कमेटी 3 बार ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से और ना जाने कितनी बार सोनीपत उपयुक्त महोदय से मिल चुके हैं।
धरने पर हरियाणा सरकार में मंत्री अरविंद शर्मा भी किसानों की मांगो को जायज़ ठहराते हुए समर्थन दे चुके हैं और भी बीजेपी के कई नेता धरने पर बैठे किसानों की मांगो को समर्थन दे चुके हैं लेकिन मुख्यमंत्री इन किसानों की जमीन पर कोडियो के भाव में बिजली कंपनी का कब्जा करवाने पर तुले हुए हैं।
ये आरोप लगाते हुए भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने किसान और बिजली कंपनी के बीच समाधान के लिए सोनीपत उपायुक्त से भी मध्यस्थता के लिए अपील की है।
रतन मान ने किसानों की मांगो को जायज़ ठहराते हुए समर्थन किया और सरकार से कहा कि तुरंत मार्केट रेट के हिसाब से मुआवजा किसानों के खाते में डाल दिया जाए । प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने बताया कि जल्दी ही धरने पर बैठे किसानों को समर्थन देने के लिए राकेश टिकैत भी पहुंचेगे। जिसके लिए एक बड़ी किसान पंचायत रखी जाएगी।
जिला प्रधान विरेंद्र पहल ने कहा कि जिस जमीन की कीमत मार्केट वेल्यू डीसी द्वारा 4 करोड़ प्रति एकड़ और किसानों द्वारा 5 करोड़ प्रति एकड़ लगाई गई है बिजली कंपनी उसकी वेल्यू 90 लाख प्रति एकड़ लगा रही है क्या ये डीसी द्वारा लगाई मार्केट वेल्यू और किसानों द्वारा लगाई गई मार्केट वैल्यू का मजाक नहीं बना रही है।
जिस जमीन की मार्केट वैल्यू डीसी 4 करोड़ प्रति एकड़ बता रहा है किसान बिजली कंपनी को उसको 90 लाख प्रति एकड़ कैसे दे जिसके लिए प्रशासन दबाव बना रहा है।
वीरेंद्र पहल ने सोनीपत उपायुक्त से निवेदन किया कि विवाद को खत्म करने के लिए प्रशासन को नए सिरे से आगे बढ़कर समधन के लिए विचार करना चाहिए जो आपकी जिम्मेदारी है।
अगर प्रशासन कोई सकारात्मक रवैया नहीं दिखाता तो किसान सोनीपत डीसी ऑफिस के बाहर पंचायत करेंगे।
किसानों ने निर्णय लिया है कि एक बड़ी किसान पंचायत इन्हीं मांगो को लेकर पीड़ित किसानो के गाँव में भी राखी जाएगी जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत जी पहुंचेंगे।
भारतीय किसान यूनियन की तरफ से धरने पर समर्थन देने के लिए जिला उपप्रधान मुकेश दहिया, जिला उपप्रधान दलबीर मदीना, वरिष्ठ किसान नेता बिजेंद्र मालिक, जिला उपप्रधान मंदीप बड़वासनी, जिला महासचिव सुंदर उदेशीपुर, जिला सचिव अनिल सरगथल, जिला सहसचिव जसमेर मोहाना जिला संगठन प्रचार मंत्री सतपाल मालिक, कथुरा ब्लॉक प्रधान सुनील मालिक, गन्नौर ब्लॉक प्रधान कृष्ण कुमार, गन्नौर ब्लॉक उपप्रधान मंजीत आदि किसान उपस्थित रहे।
----------
Comments
Post a Comment