16 से 19 जुलाई तक जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में होगा विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर का रंगीन इंद्रजाल शो :- डीपीआरओ राकेश गौतम
16 से 19 जुलाई तक जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में होगा विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर का रंगीन इंद्रजाल शो : डीपीआरओ राकेश गौतम
-प्रतिदिन आयोजित होंगे दो शो, प्रवेश रहेगा पूर्णतः निःशुल्क
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा चलाए जा रहे अमृतकाल जागरूकता अभियान के अंतर्गत 16 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक सोनीपत में विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर (सीनियर/जूनियर) एवं उनकी टीम द्वारा रंगारंग इंद्रजाल शो का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, मुरथल रोड, सोनीपत के सभागार में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दो शो आयोजित किए जाएंगे। पहला शो दोपहर 1:00 बजे तथा दूसरा शो शाम 7:00 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में प्रवेश सभी दर्शकों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर अपनी अनूठी जादू कला और आकर्षक प्रस्तुतियों के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। उनके इंद्रजाल शो में आधुनिक तकनीक, रोमांचक जादुई करतब और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जिसका आनंद हर आयु वर्ग के लोग उठा सकेंगे।
----------
Comments
Post a Comment