करनाल में 12 जुलाई को होगा राज्य स्तरीय साहित्य उत्सव का आयोजन।



करनाल में 12 जुलाई को होगा राज्य स्तरीय साहित्य उत्सव का आयोजन

प्रदेश भर के साहित्यकारों को किया जाएगा सम्मानित
  

राष्ट्रीय जंक्शन। 
 सांझा साहित्य मंच,करनाल आगामी 12 जुलाई को रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनोज गौतम सभागार में एक दिवसीय करनाल साहित्य उत्सव का आयोजन करेगा।सभी का प्रवेश मनोहर सुगम द्वार से होगा और सभागार में प्रवेश करने के लिए डॉक्टर एस के शर्मा द्वार और जय भारद्वाज द्वार से एंट्री होगी।जिसमें प्रदेश भर के लगभग सैंतीस साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा और यह सम्मान करनाल के उन दिवंगत साहित्यकारों के नाम पर शुरू किया गया है,जिन्होंने अपने समय पर साहित्य की सेवा की और अनेकों कार्यक्रम किए,इसके साथ ही युवा कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा,जो कि सम्भवत: पहली बार होगा कि केवल युवा कवि पढ़ेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष कृष्ण कुमार निर्माण और महासचिव सतविंदर राणा बाल ने बताया कि इस साहित्य उत्सव में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम भी होगा और साथ ही दिल्ली से साहित्य-24,कुरुक्षेत्र से यूनिक प्रकाशन और फुले अम्बेडकर मिशन प्रचार मंच प्रकाशन की ओर से पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नव चेतना मंच के अध्यक्ष एस पी चौहान करेंगे, तो मुख्य अतिथि दिल्ली आकाशवाणी के उद्घोषक और हिंदी अकादमी के पूर्व उप सचिव ऋषिकुमार शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी,करनाल रोहतास वर्मा होंगे। सांझा साहित्य मंच की टीम कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हैं। कार्यक्रम में दिवंगत साहित्यकारों के परिवारों को भी आमंत्रित किया गया है।

(बॉक्स)----
इन साहित्यकारों को किया जाएगा सम्मानित
अनिल सिंघानिया, करनाल, (मनोज गौतम स्मृति साहित्य सम्मान), प्रेमपाल सागर, करनाल, (जय भारद्वाज तरावड़ी स्मृति साहित्य सम्मान), डॉ वनिता चोपड़ा, करनाल, (डॉक्टर एस के शर्मा स्मृति साहित्य सम्मान), जयपाल, अंबाला, (करतार सिंह सुमेर स्मृति साहित्य सम्मान), विनोद मुरीद, दिल्ली, (ओपी शर्मा बशर साहित्य स्मृति सम्मान), हरबंस पथिक,करनाल, (रघुवीर लूथरा तबस्सुम  स्मृति साहित्य सम्मान), जसप्रीत फलक, लुधियाना, (हरभजन सिंह कोमल स्मृति साहित्य सम्मान), रिसाल जांगड़ा कैथल, (सुरेंद्र कोमल स्मृति साहित्य सम्मान), करमचंद केसर कैथल, (ओम प्रकाश उल्फत स्मृति साहित्य सम्मान), नवाजिश नजर,शामली (उत्तर प्रदेश), (पी डी कपूर स्मृति साहित्य सम्मान), अनिल पृथ्वी पुत्र, भिवानी, (के के नंदा स्मृति साहित्य सम्मान), लकी नूर, अमृतसर (पंजाब), (जगदीश प्रसाद कौशिक स्मृति साहित्य सम्मान), दुलीचंद रमन, करनाल, (गुरदयाल सहमी स्मृति साहित्य सम्मान), डॉ सुभाष सैनी, करनाल, (आत्मजीत सिंह स्मृति साहित्य सम्मान), डॉ कर्नल सिंह, करनाल, (हरभजन सिंह धरना स्मृति साहित्य सम्मान), रामनाथ शास्त्री, करनाल, (दर्शन नत स्मृति साहित्य सम्मान), रोजलीन, करनाल, (मनोहर सुगम स्मृति साहित्य सम्मान), मदन शेखपुरी,यमुनानगर, (अजमेर सिंह स्मृति साहित्य सम्मान), मंगत राम शास्त्री,जींद, (भगत सिंह भगत स्मृति साहित्य सम्मान), जय भगवान लाडवाल, हिसार, (ईसर सिंह तांघ साहित्य सम्मान),  अशोक दर्द, हिमाचल प्रदेश, (सुकर सिंह रंगीला स्मृति साहित्य सम्मान), भारत भूषण वर्मा, असंध, (कर्नल सिंह पंछी स्मृति साहित्य सम्मान), राधेश्याम भारतीय, करनाल, (पृथ्वीराज अरोड़ास्मृति साहित्य सम्मान),  डॉ मुकेश अग्रवाल, करनाल, (स्वामी भीष्म स्मृति साहित्य सम्मान), दयालचंद जास्ट, इंद्री, (राजवीर वर्मा स्मृति साहित्य सम्मान), रोहतास वर्मा (जिला शिक्षा अधिकारी),(सुभाष शर्मा स्मृति साहित्य सम्मान), राजेश अरोड़ा स्नेहिल, फतेहाबाद, (कुलजिंदर विर्क स्मृति साहित्य सम्मान), जय सिंह जीत, झज्जर, (बी एस मित्रा स्मृति साहित्य सम्मान), सतवीर निराला, कलानौर, (रामलाल वर्मा स्मृति साहित्य सम्मान), चंद्रदत्त शर्मा, रोहतक, (इंद्रजीत सिंह नाज स्मृति साहित्य सम्मान), धर्मपाल शास्त्री, असंध, (भगवत सिंह आजाद स्मृति साहित्य सम्मान), नीलम नरेश, कुरुक्षेत्र, (रूप नारायण चाणना स्मृति साहित्य सम्मान), सीमा बिरला, कुरुक्षेत्र, (ओम प्रकाश अंशु स्मृति साहित्य सम्मान), ममता प्रवीण, करनाल, (कुमारी अनुपमा स्मृति साहित्य सम्मान), शकुंतला काजल शकुन, जींद, (सुरेंद्र कौर स्मृति साहित्य सम्मान),सरोज दहिया सरोज, सोनीपत, (सुशीला कुमारी  स्मृति साहित्य सम्मान), डॉ प्रद्युमन भल्ला, कैथल, (सत्य प्रकाश नीरद स्मृति साहित्य सम्मान)।

(बॉक्स)--
ये युवा कवि सम्मलेन में शामिल होंगे
मनोज मधुरभाषी, गुलाब फक्कड़, आशीष ताज, करणदीप सिंह मान, प्रवीण जन्नत, कमल किशोर, संदीप सरल, दीपक कुमार, ओमबीर काजल, सुरेंद्र कल्याण, डॉ दलीप खरेरा, डॉ कमर रईस, नरेश लाभ,ओमबीर काजल व प्रवीण जन्नत।
-----------------

Comments