डॉ.राजीव कुमार बने छोटू राम आर्य कॉलेज के प्राचार्य

डॉ.राजीव कुमार बने छोटू राम आर्य कॉलेज के प्राचार्य


सोनीपत, 10 जून (अनिल कुमार खत्री) :
1951 में स्थापित शहर के प्रतिष्ठित छोटूराम आर्य कॉलेज में आज बुधवार को डॉ. राजीव कुमार ने स्थायी प्राचार्य के तौर पर पद‌भार ग्रहण किया। टीका राम शिक्षण संस्थाओं के प्रधान  सुरेंद्र सिंह दहिया ने उनको नियुक्ति पत्र सौंपा।
डा० राजीव कुमार ने टीका राम शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र राणा, टीका राम गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ ऊषा दहिया, छोटू राम आर्य कॉलेज के प्राध्यापकों एवं गैर शिक्षण सदस्यों के साथ चौ० छोटू राम ,चौ० टीकाराम  चौ० ओमप्रकाश दहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया एवं उसके पश्चात प्राचार्य का  पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विशेष तौर पर प्रधान सुरेंद्र दहिया का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में  उपस्थित  स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते  हुए उन्होंने कहा कि प्रधान एवं प्रबंध समिति ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है, वे  सभी स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि गांव किलोहड़द जिला सोनीपत में जन्मे  डा० राजीव कुमार बल्हारा सी आर ए कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में सन्  2008 में प्राध्यापक नियुक्त हुए तथा वर्तमान में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। उन्होने प्राध्यापक रहते हुए एन एस एस ,रेड क्रॉस  तथा कॉलेज में दी  गई विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया है।
-------------

Comments