सोनीपत पुलिस ने लोहे की पाइप से तिहरे हत्याकांड के आरोपी को लिया एक दिन के रिमाण्ड पर
सोनीपत,26 मई।
जिले के थाना कुण्डली की पुलिस टीम ने लोहे की पाइप से तिहरे हत्याकांड करने की घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ब्रहम प्रकाश जिला झज्जर हाल निवासी टीडीआई कुण्डली का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार
दिनांक 25 मई 2026 को सुदेश निवासी कोर्ट मोहल्ला, सोनीपत ने थाना कुण्डली में शिकायत दी थी कि मेरा छोटा भाई विजय अपनी पत्नी के साथ टीडीआई कुण्डली में तकरीबन 4/5 साल से रहता था दिनांक 24.05.2026 को समय तकरीबन 11:20 PM पर मेरे पास सुमित निवासी टीडीआई कुण्डली का फोन आया कि तेरे भाई विजय, उनकी पत्नी व पत्नी की सहेली के साथ पड़ोस में रहने वाले ब्रहम प्रकाश ने लोहे के पाइप के साथ मारपीट कर रहा है और तीनो को चोट लगी है और खुन से लथपथ हो रखे है। जब मैं मौके पर मेरे भाई के फ्लैट के पास पहुंचा तो वहां पर मेरे भाई विजय, उनकी पत्नी व पत्नी की सहेली मृत अवस्था मे खुन से लथपथ पड़े थे और आसपास सड़क पर काफी खुन पड़ा था, जो ब्रहम प्रकाश उपरोक्त ने लोहे के पाइप से मेरे भाई विजय, उनकी पत्नी व पत्नी की सहेली को चोट मारकर उनकी हत्या की है। इस संबंध में थाना कुण्डली में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना कुण्डली के प्रबंधक अफसर सेठी मलिक अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी ब्रहम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायलय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
------------------
Comments
Post a Comment