पशुपति पीठाधीश श्री गौरी शंकर महाराज के पावन सानिध्य में मेधावी छात्र सम्मान 2026 का भव्य आयोजन

पशुपति पीठाधीश श्री गौरी शंकर महाराज  के पावन सानिध्य में मेधावी छात्र सम्मान 2026 का भव्य आयोजन

-- मेधावी छात्र-छात्राओं को सोनीपत में विशेष समारोह में किया सम्मानित 


सोनीपत,24 मई / अनिल खत्री ।
मुरथल रोड स्थित जीवीएम महिला महाविद्यालय के इंद्रधनुष सभागार में हर वर्ष की भांति कमल नयन फाउंडेशन ने "मेधावी छात्र सम्मान 2026" का भव्य आयोजन किया। अनंत श्री विभूषित श्रीमद् पीतांबरा पशुपति पीठाधीश विश्वगुरु डॉ. गौरीशंकराचार्य महाराज, परमाध्यक्ष: अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय श्री पशुपति अखाड़ा व पाशुपत्याचार्य, जगद्गुरु  स्वामी सदानंद पशुपति महाराज के पावन सानिध्य में ये आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्य रूप से बीजेपी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली,  राजीव जैन मेयर सोनीपत, श्री मती सुमन मंजरी रिटायर्ड डीआईजी व पूरन मल गौड़ रिटायर्ड डायरेक्टर साहित्य कला अकादमी हरियाणा आदि ने शिरकत की। इनके साथ छात्रों के मार्ग दर्शन के लिए कई विश्विद्यालयों व कॉलेजों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। प्रमुख रूप से एसआरएम विश्वविद्यालय,  संस्कार विश्वविद्यालय, गेटवे कॉलेज, आकाश इंस्टिट्यूट, नींव फाउंडेशन, बिट्स कालेज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
श्री गौरी शंकराचार्य महाराज ने भगवान शंकर के वास्तविक रूप की बड़े सरल शब्दों में सभी के सामने व्याख्या की, उन्होंने कहा कि भगवान शंकर सदैव से कल्याणकारी देव हैं।उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया व सभी के लिए मंगल कामनाएं की। 
हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  मोहन लाल बड़ौली ने सभी बच्चों को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी व मेयर राजीव जैन ने भी सभी को शुभकामनाएं दी।
इसके पश्चात सीबीएसई में 100 प्रतिशत अंक लाने वाले मनन वाधवा को सबसे पहले सम्मानित किया गया, इसके पश्चात एचबीएसई में द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही तनिशा और भारती को सम्मानित किया गया। फिर सोनीपत जिला के सभी नामचीन स्कूलों के बच्चों को स्कूल के प्राचार्य सहित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें लिटिल ऐंजल्स, जानकी दास, ब्राइट स्कॉलर, ऋषिकुल विद्यापीठ, हिंदू संस्था  स्कूल के मुखिया उपस्थित रहे।
कमल नयन फाउंडेशन के डायरेक्टर मेधावी रंजन शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था हर वर्ष इस प्रकार के कई कार्यक्रम आयोजित करती है । जिससे बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ प्रियंका शर्मा, डॉ किरण यादव, डॉ मेघना, पूनम दहिया , संजीव विनायक, अमित नैन, सुखबीर सैनी, अरूणव शर्मा, नीरज बाला, अजीत सिंह, आनव आदि का विशेष सहयोग रहा।
--------------------

Comments