महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही भाजपा सरकार- वैशाली तोमर

महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही भाजपा सरकार- वैशाली तोमर

अनिल खत्री / सोनीपत।
सोनीपत स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती वैशाली तोमर ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र एवं हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी राजनीतिक भागीदारी को मजबूत किया गया है। इसके साथ ही “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान से बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा को बढ़ावा मिला है।
उन्होंने बताया कि “सखी वन स्टॉप सेंटर” के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर कानूनी, चिकित्सीय एवं परामर्श सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा की गई है। लाडली योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से बेटियों को आर्थिक मजबूती प्रदान की जा रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का “नारी शक्ति वंदन” अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता के लिए एक व्यापक जनअभियान है, जिसके माध्यम से महिलाओं की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी को और सुदृढ़ किया जा रहा है।
इस अवसर पर  सोनीपत जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका दहिया, जिला मीडिया प्रभारी
 दिनेश अत्री, जिला महिला महामंत्री कविता शर्मा, स्वास्तिक आर्या, राई ब्लॉक समिति की चेयरमैन श्रीमती सीमा प्रदीप संबोली, रेखा वशिष्ठ, शीला लाकड़ा, मीनू सैनी, बबीता जिंदल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बाक्स:- महिलाओं के लिए  हेल्प नंबर

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए 96717-3333 हेल्प नंबर जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर महिलाओं के हक़ ओर उनकी आने वाले चुनावों में सहभागिता कैसे  निश्चित की जाए यह दर्ज करवा सकती हैं।

Comments