क्रान्तिकारियों के बलिदान को सदा याद रखा जाएगा --ऋषि पाल
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत ।
23 मार्च को महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95 वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में चौपाल गढ़ी सैनी मोहल्ला, तहसील खरखौदा जिला सोनीपत हरियाणा में राष्ट्र भ्रातृ यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें जगदीश शास्त्री यज्ञ के ब्रह्मा , कार्यक्रम संयोजक एवं वैचारिक क्रांति के राष्ट्रीय कवि लेखक ऋषि पाल भदाना के साथ श्री राम कुमार , सुमेर सिंह, गौतम सैनी, मदनलाल, श्यामलाल , श्याम पाल, बलवान, बुधराम सहित सैकड़ो समाज सेवकों ,माता बहनों व बच्चों ने राष्ट्र भ्रातृ यज्ञ में आहुतियां देकर व पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र के प्रति सच्चे बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने देशभक्ति सांस्कृतिक समारोह में कविता पाठ व भजन की प्रस्तुतियां दी। जिसमें 47 बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर शहीदों की याद में सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें बेटी प्रियांशी ने चलो चले उस राह पर जहां वतन की शान है तिरंगा , लहराये आसमान पर यही हमारी पहचान है । इस अवसर पर ऋषिपाल भदाना ने कहा शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारी कभी मरते नहीं सदा के लिए अजर अमर हो जाते हैं । उन्होंने अपने जन्म से लेकर बलिदान तक अपने देश को आजाद कराने के लिए अपने देशवासियों पर हो रहे शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई। क्रांति अमर रहे का संदेश देकर नौजवानों को संगठित करने में सफलता पाई थी। जिसकी वजह से आज भी हम सब भारतीय नौजवानों के लिए वें प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। उन्होंने अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से उपस्थितजनों को भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाया। इस कार्यक्रम में ऋषिपाल भदाना का गढ़ी सैनी मोहल्ला निवासियों ने फूल माला पहनकर स्वागत किया व सावित्रीबाई फुले समिति खरखौदा ने परस्ती पत्र देकर राष्ट्रीय कवि गौरव सम्मान से सम्मानित किया। मंच का संचालन बेटी अंजलि ने किया सम्मानित बच्चों में जीविका, रिया , अंजलि, प्रियांशी, खुशी, नंदिनी, तनीषा, संगीता व खुशी सहित दिव्या , वीर और हंसिका सहित 47 बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नफे सिंह रिटायर्ड आरपीएफ, सुरेश फौजी, सुनील फौजी, सुनील फौजी, धर्मवीर सिंह, राजू , रमेश सिंह, सतबीर, शेर सिंह, दयानंद , सुखबीर व धर्मवीर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment