लववंशी खत्री खाप 27 मार्च को यूपी के गांव नंदगांव में मनाएगा श्री रामनवमी पर्व

लववंशी खत्री खाप 27 मार्च को यूपी के गांव नंदगांव में मनाएगा  श्री रामनवमी पर्व 

सोनीपत।
जिला के गांव पांची जाटान में लव वंशी खत्री खाप की राष्ट्रीय स्तर की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। जिसमें 27 मार्च को यूपी के गांव नंदगांव में श्री रामनवमी एवं जन्मोत्सव मनाने की घोषणा की गई । बैठक में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के लव वंश से खत्री परिवारों के अलावा भारतीय किसान यूनियन व कई खापों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक का शुभारंभ हवन यज्ञ के उपरांत किया गया और नंदगांव के लोगों ने संयुक्त रूप से श्री रामनवमी का न्योता  देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अधिक से अधिक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री ने गांव में पहुंचने पर सभी का आभार व्यक्त किया एवं स्वागत किया। खाप के नवनियुक्त प्रवक्ता राजेंद्र खत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यदि हमारे युवा शिक्षक होंगे तभी आने वाली पीढ़ी का विकास संभव है। प्रवक्ताओं ने बताया कि 27 मार्च को ही नंदगांव में अगली  ज्योत के लिए कार्यक्रम तय किया जाएगा । उन्होंने बताया कि वर्तमान अखंड ज्योत नंदगांव में है और इसका शुभारंभ जटवाड़ा में सन् 2007 से किया गया था। इस दिन से प्रत्येक वर्ष अखंड ज्योत को खत्री गोत्र के अलग-अलग गांव में रखा जाता है ताकि आपसी भाईचारा एवं प्रेम बना रहे।  इस दौरान ऑल इंडिया जाट महासभा के प्रदेश सचिव अनिल खत्री, चबूतरा 360 के उपप्रधान जसवीर खत्री, बारह के प्रधान सत्यवान बड़वासनी ,यूपी के बिलियन, कुलदीप मलिक, मास्टर श्रीपाल, अतर सिंह, खड़क सिंह, महेंद्र ठाकरान, मास्टर दानवीर, सुरेश  लोहकन, अखिलेश, महेंद्र ठाकरान और खड़क सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments