गीता जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
सोनीपत।
गीता जयंती 2025 के अवसर पर जिला शिक्षा विभाग सोनीपत के निर्देशन में तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मंजू गुप्ता के नेतृत्व में कोरडिनेटर श्रीमती नीति के सहयोग से जिला स्तरीय निबंध लेखन, संवाद, श्लोक उच्चारण, प्रश्नोत्तरी आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन एस.एम. हिन्दू स्कूल में प्रिंसीपल नताशा, प्राध्यापक राजेश दहिया और उनकी टीम के सहयोग से किया गया।
प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रीमद्भगवद् गीता के जीवन-उपयोगी संदेशों पर अपने विचार भी प्रस्तुत किए। बच्चों ने अध्यात्म, कर्तव्य, नैतिक मूल्यों और गीता के प्रेरणादायक आदर्शों पर उत्कृष्ट अभिव्यक्ति दी।
कार्यक्रम में निरीक्षण व पर्यवेक्षण जिला शिक्षा विभाग की टीम द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समन्वयकों का विशेष सहयोग रहा।
उप जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मंजू गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने वाला प्रकाश-स्तंभ है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में नैतिकता, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है।”
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची तैयार की गई।
Comments
Post a Comment