शिक्षा मंत्री ने सेवा नियमावली 2012 में संशोधन का दिया आश्वासन - अध्यापक संघ
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार , ए.सी.एस. विनीत गर्ग और मौलिक शिक्षा निदेशक विवेक अग्रवाल की उपस्थिति में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से पानीपत प्रदर्शन के अध्यापक संघ की अध्यापकों की समस्याओं के बारे बातचीत हुई।
बैठक में जेबीटी के 2012 के सेवा नियमावली में संशोधन, छुट्टियों में लगे प्रशिक्षण शिविरों के बदले प्रतिपूर्ति अवकाश (कम्पनसेंटरी लीव) का पत्र आज मौके पर ही जारी कर दिया गया।
अधूरे मामलों को छोड़कर, पूरे दस्तावेज़ों वाले सभी ए.सी.पी. और मेडिकल मामलों के शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया गया।
सी एंड वी तथा जे.बी.टी. शिक्षकों के अंतर-जिला ट्रांसफर और सभी केटेगरी के ट्रांसफर 31 मार्च से पहले करने का आश्वासन दिया गया। सभी वर्गों के तबादले 1 अप्रैल से प्रभावी होंगे।
मॉडल संस्कृति एवं पीएम श्री स्कूलों में तबादले हेतु ली गई परीक्षा का परिणाम 15 दिन में जारी करने का आश्वासन दिया गया।
सी एंड वी शिक्षकों के ए.सी.पी. व अन्य लाभों हेतु अधिकार जिला स्तर पर 10–15 दिन में हस्तांतरित किए जाने की बात कही गई।
ई.एस.एच.एम. से हाई स्कूल मुख्याध्यापक पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची तैयार करने की पुष्टि निदेशक महोदय ने की।
सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए सरकार को आज ही पत्र भेजने का आश्वासन दिया गया।
शून्य छात्र संख्या वाले विद्यालयों को छोड़कर कोई भी स्कूल बंद न करने का आश्वासन दिया गया।मॉडल स्कूलों में आगामी सत्र से हिंदी माध्यम में दाख़िलों का आश्वासन भी दिया गया।
जिला सचिव दिनेश छिक्कारा के अनुसार बैठक में संघ की उक्त मांगे मानी गई तो वहीं शहरों की बाहरी बस्तियों में नए विद्यालय खोलने पर कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया गया।
मौलिक मुख्याध्यापक से पी.जी.टी. पदोन्नति से मना किया गया।
तबादला नीति (Policy) का ड्राफ्ट शीघ्र जारी किया जाएगा।
शेष मांगपत्र को अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं निदेशक महोदय को शीघ्र बैठक कर हल करने को कहा है।
अंत में, जिन मुद्दों को हल करने पर सहमति नहीं बनी उन पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा जिस बारे आगामी बैठक में निर्णय लेकर घोषणा की जाएगी।
आज हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सोनीपत की टीम जिला प्रधान नरेंद्र चहल कि अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना, व उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल से अध्यापकों की मांगों को लेकर मिला, जिसमें लंबित ACP, मेडिकल बिल, LTC, बिजली बिल व अनेक मामलों को लेकर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सभी मामलों का हल किया जाएगा आज के प्रतिनिधि मंडल में जिला सचिव दिनेश छिक्कारा, कुलदीप सिंह, सुरेंद्रपाल ,राज्य सचिव जोगिंदर व जिला कार्यकारिणी से अनिल कुमार शामिल रहे।
Comments
Post a Comment