हरियाणा लेखक मंच का चतुर्थ वर्षीय वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न , 15 रचनाकारों की पुस्तकों का हुआ विमोचन

हरियाणा लेखक मंच का चतुर्थ वर्षीय वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न , 15 रचनाकारों की पुस्तकों का हुआ विमोचन 

राष्ट्रीय जंक्शन / अम्बाला।
हरियाणा लेखक मंच का चतुर्थ वर्षीय वार्षिक सम्मेलन फारूक खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला कैंट में 2 नवंबर 2025 को आयोजित किया गया, जिसके दो सत्रों में 'आज की कहानी' तथा 'आज की ग़ज़ल' पर विस्तृत एवं सार्थक विचार विमर्श हुआ। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता अंबेडकर विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से पधारे डॉ. वैभव सिंह रहे एवं अध्यक्ष की भूमिका का वहन डॉ. कमलेश मलिक रिटायर्ड प्राचार्या, टीकाराम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत द्वारा किया गया।
 डाॅ.कमलेश मलिक ने कहानी में संवेदना भावात्मकता तथा पठनीयता जैसी जरूरी शर्तों का उल्लेख करते हुए आज की कहानी में आधुनिकता के नाम पर शाश्वत सत्य का अभाव, नैतिक मूल्यों का हनन, यथार्थ के नाम पर परोसी जाने वाली फूहड़ता,ऊपर से थोपी गई तानाशाही सोच एवं वैचारिक दृष्टिकोण के अभाव के कारण आज के कहानी साहित्य में उत्पन्न अंत: विरोधों को रेखांकित किया । सम्मेलन में हरियाणा के अधिकांश भाग से उपस्थित साहित्यकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई एवं 15 रचनाकारों की पुस्तकों का विमोचन किया गया।

Comments