आजाद नेहरा ने दिया 14 नवम्बर को राई के राजीव गांधी एजुकेशन सीटी मे अमर बलिदानी शिश के दानी की स्मृति मे आयोजित कार्यक्रम का न्योता

आजाद नेहरा ने दिया 14 नवम्बर को राई के राजीव गांधी एजुकेशन सीटी मे अमर बलिदानी शिश के दानी  की स्मृति मे आयोजित कार्यक्रम का न्योता 

राष्ट्रीय जंक्शन / गन्नौर 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के लोकसभा संयोजक आजाद सिंह नेहरा ने गन्नौर विधानसभा के गांव घसोली मे ग्रामीण सभा को संबोधित करते हुए 14 नवम्बर को राई के राजीव गांधी एजुकेशन सीटी मे अमर बलिदानी शिश के दानी दादा कुशाल सिंह दहिया की स्मृति मे आयोजित कार्यक्रम का न्योता  दिया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पधारेंगे उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल  बडौली भी कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्यमंत्री के ओ एस डी विरेन्द्र बढ़खालसा भी उपस्थित रहे तथा मार्किट कमेटी गन्नौर के चेयरमैन निशांत छौक्कर , वाईस चेयरमैन योगेश कोशिक ,मण्डल अध्यक्ष गोरव कामरा व जिला पार्षद कविता शर्मा भी उपस्थित रही।

Comments