ओ.पी. परूथी 10वीं बार बने जीवीएम संस्था और गर्वनिंग बॉडी के अध्यक्ष
- श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन सोनीपत सिटी रजिस्टर्ड संस्था की कार्यकारिणी का हुआ निर्विरोध गठन
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
डा. ओपी परूथी को लगातार 10वीं बार श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन सोनीपत सिटी रजिस्टर्ड सहित गर्वनिंग बॉडी का प्रधान चुना गया है। इस बार प्रधान सहित संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध रूप से चुना गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने एकता और सेवा की भावना के साथ संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी के गठन पर संस्था के वरिष्ठ सदस्यों व पदाधिकारियों ने सभी को बधाई दी और विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में संस्था और अधिक सशक्त व जनहितकारी भूमिका निभाएगी। सभी ने आपसी सहयोग, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ समाज के विकास हेतु मिलकर काम करने का वचन दिया। चुनाव प्रो.रणदीप राणाविश्वविद्यालय पर्यवेक्षक
और सुश्री तराना नामांकित उच्चतर शिक्षा निदेशालय
की देखरेख में सर्व सम्मति से संपन्न हुआ।
जीवीएमजीसी की प्राचार्य डा. मंजुला स्पाह सहित अन्य शिक्षक गणों ने डा. ओपी परूथी को लगातार 10वीं बार श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन सोनीपत सिटी रजिस्टर्ड का प्रधान चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
डा. ओपी परूथी ने कहा कि वे संस्था को नई ऊंचाइयों और बुलंदियों पर लेकर जाएंगे। संस्था की ओर से डिग्री कॉलेज, मैनेजमेंट संस्थान व धर्मार्थ अस्पताल सहित अन्य सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है।
प्राचार्य डा. मंजुला स्पाह ने कहा कि डा. ओपी परूथी के नेतृत्व में जीवीएमजीसी हरियाणा के प्रमुख संस्थानों में से एक के रूप में उभरा है, जो लगभग 2000 लड़कियों को मूल्य-आधारित शिक्षा प्रदान करता है। जीवीएमजीसी ने आत्मविश्वासी, सक्षम, ज़िम्मेदार और संवेदनशील युवा लड़कियों को तैयार करने के अपने ईमानदार, प्रतिबद्ध और अथक प्रयासों के लिए राज्य में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जो अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक जड़ों से दृढ़ता से जुड़ी हुई हैं।
श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन सोनीपत सिटी रजिस्टर्ड :
संस्था के अध्यक्ष पद डा. ओ.पी परूथी (सदस्य संख्या 08) पुत्र राम चंद पृथी को सर्वसम्मति से चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में रवि गांधी (सदस्य संख्या 44) पुत्र प्रण नाथ, जबकि महामंत्री (जनरल सेक्रेटरी) के पद पर सुभाष डोडा (सदस्य संख्या 48) पुत्र राम सिंह डोडा निर्वाचित हुए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष का दायित्व राजेश रेलन (सदस्य संख्या 42) पुत्र महेश्वर नंद रेलन को सौंपा गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध रूप से चुने गए, जिससे संगठन के भीतर आपसी विश्वास और सौहार्द की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। गवर्निंग बॉडी में भी सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें हर गोबिंद अरोड़ा (सदस्य संख्या 65), गौरव कुमार (104), विनय रेलन (110), रविंदर जग्गा (23), मेहुल डोडा (109), नीलम घई (67) और गगन कुमार (76), विनोद कुमार परुथी (62), शकुंतला ग़खड़ (35), संजय सेहरा (58), मनोहर कुमार (10) शामिल हैं। सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Comments
Post a Comment