फिम्स को इस वर्ष के, उत्तरी भारत के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के सम्मान से नवाजा गया

फिम्स को इस वर्ष के, उत्तरी भारत के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के सम्मान से नवाजा गया


राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
 फ्रैंक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (फिम्स अस्पताल) को मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑफ द ईयर 2025 के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित विशाल ग्लोबल हेल्थकेयर कॉन्क्लेव-2025 में यह सम्मान फिम्स की और चीफ ऑप्रेशन्स आफिसर डॉ0 नेहा अग्रवाल व सी0 एम0 डी0 डॉ0 अनिल जैन ने सुप्रसिद्ध क्रिकेटर रहे सुनील गावस्कर तथा पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्य मंत्री- अश्विनी चौबे के कर-कमलों से प्राप्त किया। फिम्स हॉस्पिटल को उत्तर भारत का यह पुरस्कार-उत्कृष्ट रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण, चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार के प्रति अटूट समर्पण एंव सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाओं के कारण मिला है। 
फिम्स के प्रबंध निदेशक रजत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार मिलना न केवल फिम्स, अपितु पूरे सोनीपत और छब्त् क्षेत्र की जनता-जनार्दन के लिए गौरव का विषय है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारी सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग तथा अनुभवी डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की कडी मेहनत का परिणाम है। जनता से मिले अपार स्नेह व सहयोग के कारण अप्रैल 2015 में 140 बिस्तर क्षमता से स्थापित इस अस्पताल की क्षमता अब बढकर 250 हो गई है। अब यह मल्टी सुपर स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल भी है। सोनीपत व निकटवर्ती क्षेत्रवासियों की बढती मांग के अनुरूप फिम्स अस्पताल में उच्च कोटि क्षमता वाले डिलक्स व आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुईट टाईप नए कमरे भी होटल पद्धति पर विकसित करवाए जा रहे हैं। यह पुरस्कार हमें भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा और क्षेत्र के लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक ’’ऐतिहासिक मील का पत्थर’’ साबित होगा।
चेयरमैन आर0 पी0 जैन ने बताया कि ग्लोबल हेल्थकेयर कॉन्क्लेव-2025, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के दिग्गजों, नीति निर्माताओं, निवेशकों और संगठनों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है। इस तरह के आयोजनों में उत्कृष्टता को मान्यता देने वाले पुरस्कार दिए जाते हैं। फिम्स हॉस्पिटल को उत्तरी भारत क्षेत्र का यह सम्मान मिलना हमारी नवाचार, समर्पण और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के प्रदर्शन को दर्शाता है, जिसका सोनीपत और निकटवर्ती क्षेत्र में कोई और सानी नही है।
चेयरमैन श्री जैन ने दावा किया कि हमारा फिम्स मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल अपनी कई खासियतों के कारण इस पुरस्कार का हकदार बना क्योकि यह  हॉस्पिटल कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर, इमरजेंसी सर्विसेज, जनरल एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, इंटरनल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स और नियोनेटोलॉजी सहित कई अन्य क्षेत्रों में व्यापक, उन्नत चिकित्सा और सर्जिकल हस्तक्षेप प्रदान करता है। इसके अलावा फिम्स अस्पताल को ’’लीड’’ (लीडरशिप इन ईनर्जी एण्ड इन्वायरमेंटल डिजाईन) मानकों के अनुसार बनाया गया पहला ग्रीन हॉस्पिटल माना जाता है, जो पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। अस्पताल को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा छ।ठभ् (नैशनल ऐक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एण्ड हैल्थकेयर प्रोवाईडर्स) से मान्यता प्राप्त है, जो रोगी सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता के लिए एक प्रमुख बेंचमार्क है। इस संस्थान के आई0 सी0 यू0 भी इण्डियन सोसाईटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसन से प्रमाणित हैं। ये इस अस्पताल की बेहतर गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का जीता जागता उदाहरण है। 
फिम्स के सी0 एम0 डी0- डॉ0 अनिल जैन ने इस विशाल उपलब्धि का श्रेय फिम्स प्रबंधन की प्रगतिशील व रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण, रोगियों से दोस्ताना, देखभाल करने वाले उपचार के माहौल के साथ-साथ समस्त अधिकारी - कर्मचारियों को देते हुए कहा कि यह संस्थान एक शिक्षण अस्पताल भी है, जो अनेक पीजी डिप्लोमा और प्रमाणन पाठ्यक्रम चलाकर स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के लिए कुशल पेशेवर तैयार करने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। फिम्स की 24*7 आपातकालीन सेवाएं और इन-हाउस विशेषज्ञता यह सुनिश्चित करती है कि गंभीर परिस्थितियों में भी त्वरित और प्रभावी देखभाल मिल सके।

फिम्स चेयरमैन आर0 पी0 जैन ने फिम्स परिवार व समस्त क्षेत्र वासियों को दी हार्दिक बधाई।
-फिम्स की चीफ ऑप्रेशन्स आफिसर डॉ0 नेहा अग्रवाल ने सुप्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर व पूर्व केन्द्रीय  स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्य मंत्री- अश्विनी चौबे के हाथों प्राप्त किया ये सम्मान।


Comments