दिल्ली एनसीआर में महाराजा अग्रसेन का मंदिर बनना गौरव की बात - अशोक गोयल देवराहा

दिल्ली एनसीआर में महाराजा अग्रसेन का मंदिर बनना गौरव की बात - अशोक गोयल देवराहा


राष्ट्रीय जंक्शन / कुंडली।
 श्री अग्रसेन धाम कुंडली में गोवर्धन महाराज पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां निर्मित 31 फीट ऊंचे गिरिराज जी की पूजा करने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। सोनीपत के मेयर राजीव जैन और मॉडल टाउन दिल्ली के विधायक अशोक गोयल देवराहा भी श्री अग्रसेन धाम पर गोवर्धन महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे। दोनों ने विधि विधान से पूजा की। इस अवसर पर विधायक अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में महाराजा अग्रसेन जी का भव्य मंदिर बनना पूरे अग्रवाल समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति महाराजा अग्रसेन के दर्शन करने के लिए अग्रोहा नहीं जा सकता। इसलिए यहां आकर वह महाराजा अग्रसेन का इतिहास जान सकता है। विधायक ने मंदिर निर्माण में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। भजनों की ताल और सुर के बीच विधायक अशोक गोयल ने जो राम को लाए हैं, वो श्याम को भी लाएंगे जैसे दो भजन सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में अग्रवाल समाज मॉडल टाउन के प्रधान प्रेम चंद गुप्ता, धाम के चेयरमैन जगदीश राय गोयल, प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, उपप्रधान अतुल सिंघल, महासचिव अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष दीपक मंगला एवं दीपक मित्तल, संगठन मंत्री राजेश गोयल, राहुल सिंघल, जिला मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता सहित सैंकड़ों भक्तों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा करने के पश्चात अन्नकूट का प्रसाद लिया।
राजेंद्र अग्रवाल और अतुल सिंघल ने बताया की पूजा का यह कार्यक्रम आगामी 28 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें प्रतिदिन गोवर्धन महाराज को आठ प्रहर का भोग लगाया । उन्होंने कहा कि हमें श्री गोवर्धन महाराज की सरलता व कोमल व्यवहार से सीख लेनी चाहिए कि उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के एक आग्रह पर गोकुल बरसाना वासियों की इंद्र के करॊप से रक्षा करने का निर्णय लिया और भगवान की सबसे छोटी उंगली पर लगातार 7 दिन तक विराजमान रहे । उनके इस कार्य से इंद्र का घमंड चकनाचूर हुआ और उन्हें जाकर भगवान श्री कृष्ण से क्षमा याचना की । श्री गोवर्धन पर्वत की समानता की बदौलत ही श्री अग्रसेन धाम कुंडली लगातार भगवान गोवर्धन जी की प्रतिमा को स्थापित करके निरंतर उनकी पूजा व उन्हें भोग प्रसाद अर्पण करता है । प्रतिदिन सायं भगवान गोवर्धन गोवर्धन जी की 6:30 बजे आरती की जाएगी । पूजा महोत्सव में आए हुए भक्त गाय के शुड ₹5100 किलो गोबर से बने 31 फुट के भगवान गोवर्धन की छवि को देखकर मंत्र मुक्त हो गए । नाचते झूमते हुए भगवान जी की परिक्रमा करने लगे और श्री बांके बिहारी की जय घोष से पूरा माहौल गूंजाएमान हो गया । रविवार 26 अक्टूबर को समाज के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति पूजा और आरती कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

Comments