जागृति का यादगार पर्व है दीपोत्सव - राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चक्रधारी दीदी

 जागृति का यादगार पर्व है दीपोत्सव -  राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चक्रधारी दीदी

राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत। 
 ब्रह्माकुमारीज के वरदानी भवन टी डी आई सिटी, किंग्सबरी, सोनीपत में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली से पधारीं ब्रह्माकुमारीज के महिला प्रभाग की अध्यक्षा, रूस एवं बाल्टिक देशों की निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चक्रधारी दीदी ने अपने आशीर्वचन एवं अध्यक्षीय प्रवचन में दीपावली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा जो जागती ज्योति हैं, उनसे संबंध जोड़कर हम आत्माएं भी स्वयं की ज्योति जागृत कर जीवन में शांति, प्रेम, पवित्रता आदि गुणों से परिपूर्ण होती हैं।
 मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर सीताराम भारद्वाज ने आने वाली दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इसे खुशियों का त्यौहार बताया। श्री राम के रावण को पराजित कर अयोध्या लौटने का यादगार पर्व दीपावली है। मुझे यहां आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई, जैसे मेरी मनोकामना पूरी हुई।
 विशिष्ट अतिथि पार्क हॉस्पिटल पानीपत के निदेशक ब्रिगेडियर यशपाल सिंह ने ब्रह्मा कुमारीज द्वारा की जाने वाली सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सच्ची दीपावली मनाने के लिए ज्ञान एवं राजयोग का अभ्यास आवश्यक बताया। अपनी भारतीय सेना की सम्मानित सेवा के बाद मैं विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा समाज की सेवा कर रहा हूं।सम्मानीय अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, सचिव नरेंद्र पाल शर्मा, डीपीआरओ राकेश गौतम, स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार यशवंत  आदि अनेक गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया।
प्रोफेसर रोहतास शर्मा तथा जगबीर भाई ने अपना माउंट आबू के ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित वैश्विक सम्मेलन का अनुभव साझा किया।
दिल्ली से ही ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन, तमन्ना बहन तथा रामचन्द्र भाई का सम्मान किया।
 खचाखच भरे सभागार में सभी ने कार्यक्रम का लाभ लिया।
कार्यक्रम के अंत में सेवा केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने सभी का धन्यवाद किया।
 प्रोफेसर डॉक्टर निहारिका ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।

Comments