एचसीएस नितिश सेलपाड़ ने संभाला ईटीओ जिला भिवानी का कार्यभार फ्रीडम फाइटर्स, भूतपूर्व सैनिकों, दिव्यांगों, मीडिया कर्मियों और बुजुर्गों को विशेष प्राथमिकता

एचसीएस नितिश सेलपाड़ ने संभाला ईटीओ जिला भिवानी का कार्यभार
राजस्व बढ़ाना, पारदर्शी व्यवस्था और जनसुविधा होगा मुख्य लक्ष्य

फ्रीडम फाइटर्स, भूतपूर्व सैनिकों, दिव्यांगों, मीडिया कर्मियों और बुजुर्गों को विशेष प्राथमिकता

राष्ट्रीय जंक्शन / भिवानी। 
एचसीएस अधिकारी नितिश सेलपाड़ ने भिवानी जिले में आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य राज्य के राजस्व में वृद्धि, पारदर्शी कर प्रणाली और जनसुविधा सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने कहा कि विभाग का प्राथमिक उद्देश्य सरकार की नीतियों को धरातल तक पहुंचाना है ताकि आमजन और व्यापारी दोनों को इसका लाभ मिले। श्री सेलपाड़ ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकार द्वारा जीएसटी और अन्य करों में दी गई छूटों का जनता को वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित शिकायतों पर कड़े से कड़ा एक्शन लिया जाएगा। 
----------------

जनहित में विशेष प्राथमिकताएं:-
एचसीएस अधिकारी नितिश सेलपाड़ ने कहा है कि उनके कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा। विशेषकर फ्रीडम फाइटर्स के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों, दिव्यांग व्यक्तियों और बुजुर्गों को उनके कार्यालय में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। श्री सेलपाड़ ने कहा कि “इन वर्गों का सम्मान हमारी जिम्मेदारी है। कार्यालय में आने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना चाय-पानी के लौटने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि व्यापारियों और आमजन को किसी भी प्रशासनिक पेचीदगी से बचाने के लिए  विशेष समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहां टैक्स से जुड़ी समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जा सके। 

----------------
राजस्व और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस
नव नियुक्त ईटीओ नितिश सेलपाड़ ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि राजस्व संग्रह में पारदर्शिता और अवैध व्यापार पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की कर चोरी, टैक्स फ्राड या नकली बिलिंग जैसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। श्री सेलपाड़ ने कहा कि आबकारी अधिनियम, जीएसटी अधिनियम और अन्य कर कानूनों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी भी व्यापारी या प्रतिष्ठान द्वारा नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी करने, जुर्माना लगाने और रजिस्ट्रेशन रद्द करने जैसी कार्रवाई तुरन्त अमल में लाई जाएगी।
----------------

पारदर्शी और जनसहयोगी व्यवस्था की दिशा में कदम
इस दौरान नव नियुक्त एचसीएस नितिश सेलपाड़ ने कहा कि उनका उद्देश्य एक ऐसी व्यवस्था बनाना है जिसमें न तो जनता को परेशानी हो और न ही राजस्व को हानि। विभाग के सभी कर्मचारियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और समयबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे।
----------------

 सरकार की मंशा साफ है-ईमानदार करदाताओं को सम्मान और कर चोरी करने वालों पर सख्ती। हम उसी भावना के साथ काम करेंगे।
- नितिश सेलपाड़, ईटीओ, जिला भिवानी
----------------

Comments