हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ करेगा 30 अक्तूबर को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
सोनीपत।
30 अक्टूबर को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ करेगा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला प्रधान नरेंद्र चहल, जिला सचिव दिनेश छिक्कारा ,राज्य सचिव जोगिंदर सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष रोहताश गंगाना ने बताया जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर अध्यापकों के लंबे समय से ACP, 10+2 में 50% से कम अंक वाले ACP लगवाने मेडिकल बिलों के भुगतान, पिछले सत्र की बकाया LTC भुगतान ,कंफर्मेशन, बिजली बिलों का बजट, अनेक कार्य लंबित हैं । जिससे अध्यापक वर्ग में भारी रोष है
बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के उपरांत भी समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है ,इसलिए अध्यापक संघ ने फैसला किया है कि 30 अक्टूबर 2025 को शाम 3:00 से 5:00 तक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय सोनीपत पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ACS शिक्षा विभाग को ज्ञापन भेजा जाएगा इसके साथ ही यह भी कहा गया कि मुख्य मांगों में
टेट बारे याचिका डालने ,
मेडिकल सुविधा को कैशलेस करवाने ,
खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती की जाए,
पुरानी पेंशन बहाल की जाए, ऑनलाइन टीचर डायरी प्रणाली समाप्त की जाए ,
सभी विद्यालयों में सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएं आदि अनेक मांगों को लेकर के 8 नवंबर शनिवार 2025 को पानीपत में शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा
Comments
Post a Comment