मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0: प्लॉट आवंटन के लिए किया गया लकी ड्रा, 779 को मिलेंगे प्लांट

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0:  प्लॉट आवंटन के लिए किया गया लकी ड्रा 779 के मिलेंगे प्लांट



राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत। 
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 (एमएमजीएवाई-2.0) के तहत मंगलवार को जिला परिषद हॉल सोनीपत में गोहाना, खरखौदा मुड़लाना, गन्नौर व सोनीपत ब्लॉक के 13 गांवों के ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित पात्र लाभार्थियों को लकी ड्रा के माध्यम से प्लॉट आंवटित किए गए। इस मौके पर जिले के पॉच ब्लॉक के 13 गांव के 779 लाभार्थियों को ड्रा के माध्यम से प्लॉट आंवटित किए गए।
                     अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि ड्रा की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की गई। जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के पात्र परिवारों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र परिवारों को आवास हेतु प्लॉट उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने सपनों का घर बना सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें।
लाभार्थियों की सूची -
गोहाना ब्लॉक के गांव बली ब्राहमण -55 लाभार्थी
गांव बरोटा - 69 लाभार्थी
गन्नौर ब्लॉक के गांव पांची जटान - 27 लाभार्थी
बढ़ी - 119 लाभार्थी
महमुदपुर माजरा - 28 लाभार्थी
खरखौदा ब्लॉक के गांव खाण्ड़ा आलमन पाना - 50 लाभार्थी
नकलोई - 18 लाभार्थी
गोपालपुर राजान पना - 57 लाभार्थी
मुण्ड़लाना ब्लॉक के गांव शामड़ी बुरान - 36 लाभार्थी
शिवान्का - 34 लाभार्थी
बुसाना - 143 लाभार्थी
सोनीपत ब्लॉक के गांव दोदवा - 55 लाभार्थी
किलोहड़द - 88 लाभार्थी
                  इस अवसर पर डीडीपीओ ललिता वर्मा, अतुल (एई-हाउसिंग फॉर ऑल), बीडीपीओ अंकुर, बीडीपीओ राजेश टिवाना, बीडीपीओ परमेन्द्र एवं बीडीपीओ सुरेन्द्र आर्य सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
                                              ------------

Comments