2 नवंबर को होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह

2 नवंबर को होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह 

राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत ।
मंदिर श्री ठाकुर द्वारा कल्याण नगर की महिला मंडली ने कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी से प्रभातफेरियों का शुभारंभ किया। मंदिर समिति प्रधान पवन तनेजा ने तुलसी पूजा-अर्चना व ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला मंडली ने सुबह सवेरे चूल्हा चौका छोड़ सनातन धर्म के प्रचार का शुभारंभ किया । घर घर जाकर धर्म की अलख जगाते हुए महिला मंडली ने धार्मिक भजनों व नृत्यों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया ।
          पवन तनेजा ने कहा कि कार्तिक मास में प्रभु भक्ति व दान धर्म का विशेष महत्व है। कार्तिक माह में हिन्दुओं के सर्वाधिक त्यौहार होने के कारण परमफलदायी मास माना जाता है।
          पवन तनेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर श्री ठाकुर द्वारा से 2 नवंबर को देव उठायनी एकादशी के दिन शालिग्राम की बारात बड़े धूमधाम से निकाली जाएगी और तुलसी शालिग्राम का विवाह पूरे विधि-विधान से किया जाएगा। विवाह उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
          इस मौके पर महिला मंडली की प्रधान द्रोपदी थरेजा, महासचिव वीना तनेजा, राज मुंजाल, प्रकाश आहूजा, रितु नंदा, यशोवंती शर्मा, मोना गुगलानी, वर्षा वर्मा, कांता गोयत, सरोज मानकतालिया, कृष्णा छाबड़ा,  नीलम शर्मा,  सरोज मल्होत्रा, तारावंती बग्गा, पुष्पा मलिक, अनीता शर्मा, सुदेश वधवा, सुमन चोपड़ा, आदर्शबाला भगत, नीरू चावला, पुष्पा खुराना, पिंकी कटारिया,  प्रेम डूडेजा, पूनम बत्रा,  सुमन धवन,  शकुंतला कालरा, सरिता वधवा, राज सेतिया,  किरण चावला, मंजू ढालिया, कमलेश बब्बर, राजबाला वर्मा, बिमला, कौशल्या कालरा, महेश्वरी, शशि खुराना, स्वाति खुराना, शाकुंतला  वर्मा, सरोज वर्मा, लीलावती, रवि शर्मा, अशोक कुकरेजा आदि मौजूद रहे।

Comments