रोटरी क्लब सोनीपत ने रोट्रैक्ट क्लब संग किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 211 ने किया रक्तदान
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
रोटरी क्लब सोनीपत द्वारा, रोट्रैक्ट क्लब ऑफ सोनीपत (ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी) एवं रोटरी ब्लड सेंटर, नई दिल्ली के सहयोग से ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत में रक्तदान शिविर एवं थैलेसीमिया जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस शिविर में कुल 211 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
रोटरी क्लब सोनीपत के अध्यक्ष रजत डोडा ने बताया कि प्रत्येक रक्त यूनिट की जाँच थैलेसीमिया के लिए की जाएगी, रोटरी के संकल्प “2035 तक थैलेसीमिया मुक्त एनसीआर” के अंतर्गत।
शिविर के सफल आयोजन में विशेष योगदान के लिए एम.ओ.सी. रोटेरियन कुलदीप सोलंकी का आभार व्यक्त किया गया।
साथ ही रोटेरियन पंकज सेठ, रोटेरियन अजय छाबड़ा, रोटेरियन सुमीत अलख, रोटेरियन संजय अरोड़ा तथा एनेट ऋथम अरोड़ा का भी विशेष सहयोग रहा।
रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष काइरा मेहरा, सचिव कुश,अनुज उपाध्याय, सीसीएमओ एवं सभी रोट्रैक्टर्स ने पूरे दिन निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Comments
Post a Comment