बलजीत नैन इनेलो वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबलू नांदल प्रधान महासचिव बने 31 जुलाई तक बूथ स्तर तक का संगठन होगा तैयार - कुणाल गहलावत
बलजीत नैन इनेलो वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबलू नांदल प्रधान महासचिव बने
31 जुलाई तक बूथ स्तर तक का संगठन होगा तैयार - कुणाल गहलावत
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने शुक्रवार को जिला सोनीपत की कार्यकारिणी आईटीआई चौक सरोहा फार्म हाउस पर घोषित की। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा जिला सोनीपत की कार्यकारिणी में 36 बिरादरी के लोगों को स्थान मिला है। मेहनती, ईमानदार व समाज में अच्छी छवि के नेताओं को चौधरी अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रकाश भारती, करण चौटाला, अर्जुन चौटाला से विचार विमर्श करके जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया है। गहलावत ने बताया बलजीत नैन को पार्टी का वरिष्ठ उप प्रधान, बबलू नांदल को प्रधान महसचिव बनाया है। अर्जुन आंतिल, सतबीर अटायल, भूपेंद्र राठी राजपुर, होशियार सिंह किढोली, राकेश जटवाड़ा, बलिस्टर त्यागी, अशोक बोरिया जिला उपाध्यक्ष, राजेश अंतिल, करतार रोहना, ईश्वर दहिया, सुशील पंडित बुशाना, रविंद्र सफियाबाद, जोगिंदर बिधल, भगत सिंह को महासचिव दिलबाग मलिक को संगठन सचिव, रमेश पुगथला, राजेंद्र आँवली, अंजू सेहरी, जसवीर झरोठ, हरिओम तेवड़ी, एडवोकेट जगबीर अत्री, रोहित छतेहरा को सचिव, चयनपाल गुर्जर को कोषाध्यक्ष व धर्मपाल राठी को जिला कार्यालय सचिव बनाया गया। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष विकास मलिक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिद्धार्थ आंतिल, कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मवीर दहिया, व्यपार के अध्यक्ष राजकुमार बिंदल, सहरी जिलाध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र दहिया, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सुहाग का फूल माला से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर एडवोकेट कृष्ण मलिक, जोगेंदर मलिक, रामकिशन मलिक, अशोक राणा, सुरेंद्र सिरसाढ़, गोपाल जाजी, बलवान नंबरदार, विजेंद्र शेखपुरा, प्रदीप दहिया, बिट्टू राठधना, जोरावर सिंह आदि नेता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment