अमरनाथ यात्रा के लिए राष्ट्रीय लोकदल नेता नरेद्र छिक्कारा 15 वर्षों से लगा रहे हैं भंडारा

अमरनाथ यात्रा के लिए राष्ट्रीय लोकदल नेता नरेद्र छिक्कारा 15 वर्षों से लगा रहे हैं भंडारा 

राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत ।
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी सोनीपत के
 वरिष्ठ नेता नरेंद्र छिक्कारा  द्वारा श्रद्धालुओं का जत्था व भंडारे की सामग्री अमरनाथ की पावन यात्रा के लिए रवाना की गई । नरेंद्र धिक्कारा बाबा भोलेनाथ के भक्त हैं व पिछले 15 वर्षों से अमर नाथ यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं। 
नरेंद्र छिक्कारा का कहना है कि लगभग चालिस दिन की इस भव्य यात्रा में भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करने से दिल को जो सुकून मिलता है उसको शब्दों में नही बताया जा सकता ।
उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी जोकि  इस वर्ष 38 दिनों की होगी। यह यात्रा दो रास्तों से की जाती है , पहला  बालटाल और दूसरा रास्ता पहलगाम से है । बालटाल मार्ग से यात्रा में 2 से 3 दिन लगते हैं जबकि पहलगाम मार्ग से 3 से 4 दिन लग सकते हैं। 
बालटाल मार्ग से यात्रा करने वाले तीर्थयात्री आमतौर पर 2-3 दिनों में यात्रा पूरी कर सकते हैं यह मार्ग पहलगांव मार्ग से कुछ छोटा पडता है जिसके चलते यहां से यात्रा 2 से3 दिन में पूरी हो जाती है । 
पहलगाम मार्ग बालटाक मार्ग से कुछ लंबा है जिस कारण इसमे यात्रियों को  3 से 4 दिन लग जाते हैं। 
नरेंद्र छिक्कारा ने बताया कि यात्रा से पहले की तैयारियां  और यात्रा के बाद आराम के समय को भी शामिल शामिल किया जाए तो  कुल मिलाकर 10 से 15 दिन लग सकते हैं ।
उन्होंने कहा कि हम अमरनाथ यात्रियों के लिए लगभग चालिस दिन शुद्ध प्रसाद व आराम के लिए बेहतर व्यवस्था करते हैं जिससे दिल को बडा सुकून मिलता है । 
इस दौरान विरेंद्र मलिक , श्याम सुंदर गोस्वामी , बाली शर्मा , अनिल बल्हारा , सचिन छिक्कारा , संदीप खत्री , मोहित मलिक , गौरव मालिक , मानव अरोज आदि भी मौजूद रहे ।

Comments