- सामाजिक समरसता दिवस के रूप में करेंगे पूर्व प्रधानमंत्री को याद
- केंद्रिय मंत्री जयंत चौधरी बतौर मुख्यातिथि जनसभा को करेंगे संबोधित
राष्ट्रीय जंक्शन / जयबीर सिंह l
पूर्व विधायक व राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सांगवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह एक मात्र किसानो के मसीहा हुए हैं । उन्होंने केवल किसानो के लिए ही नही देश के हर गरीब , मजदूर व कमेरे वर्ग के हितो की रक्षा हेतु अनेकों कार्य कार्य किये । उन का हर वर्ग सम्मान करता हैं तथा उनके मरणोंरांत आज भी याद करता है । उन्होंने ये विचार सोनीपत में पत्रकारो से बातचीत करते हुए रखे ।
उन्होंने बताया कि 29 मई को सोनीपत के इवान गार्डन में भारत रत्न स्व० चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथी को सामाजिक समरसता दिवस के रूप मे मनाया जाएगा जिसमे लाखों लोग अपने मसीहा को श्रद्धांजलि देने पहुंचेगे। इस कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र छिक्कारा होंगे जोकि शिवसेना शिंदे ग्रुप के प्रदेश प्रभारी भी रह चुके हैं । नरेंद्र छिक्कारा ने राष्ट्रीय लोकदल की सक्रिय सदस्यता
ले ली है तथा वे राष्ट्रीय लोकदल मे रहकर लोगों की सेवा करेंगे ।
उन्होंने अगले आम चुनाव में 20 विधानसभा सीटें जीतकर प्रदेश सरकार का हिस्सा बनने का दावा किया ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रिय मंत्री जयंत चौधरी बतौर मख्यातिथी जनसभा को संबोधित करेंगे ।
राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय प्रवक्ता व महिला प्रकोष्ट की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीशा चौधरी ने कहा कि दुनिया को बताने की जरूरत नही है कि चौधरी चरण सिंह पहचान थी । वो एकमात्र किसानो मसीहा हुए हैं ।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में लगभग साढ़े सात हजार के करीब गांव हैं तथा हर गांव तथा हर घर में चौधरी चरण सिंह का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में अपने उपर कोई दाग नही लगने दिया व पूरा जीवन सादगी से व्यतीत किया ।
निशा चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जमीदारी प्रथा को हटाया , कृषी के लिए बैंकिंग प्रथा बनाई व किसान हित में अनेकों योजनाए बनाई ।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीतियों के कारण ही किसान मजबूत स्थिति में है , जिसके चलते ही वह देश की अर्थ व्यवस्था को भी मजबूत करने में अहम भागीदारी निभाता है। उन्होंने बताया कि देश के किसी भी क्षेत्र में जाएं वंहा के बुजुर्ग भी चौधरी चरण सिंह के द्वारा किए गए कार्यों की कहानियो सुनाते मिलते हैं ।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर खड़ी हैं । घर के कामकाज से कृषी कार्य व राजनीति व सामाजिक कार्यों में भी महिलाए अहम भूमिका निभाती हैं । आज महिलाए खेलो में स्वर्ण पदकधारी बनकर देश को गौरवांवित करती है ।
उन्होंने कहा कि 29 मई को चौधरी चरणसिंह की पुण्य तिथि पर नरेंद्र छिक्कारा द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम में महिलाएं बढ़ चढ़कर भाग लेंगी । इस दौरान विरेन्द्र मलिक , संदीप खत्री , बाली शर्मा आदि भी मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment