गढ़ीबुलंद गाँव में लिंगानुपात सुधार के लिए चलाया जागरूकता कार्यक्रम अभियान

गढ़ीबुलंद गाँव में लिंगानुपात सुधार के लिए चलाया जागरूकता कार्यक्रम अभियान

सोनीपत, 16 मई।
उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार के निर्देशन में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत जिले के उन गांवों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लिंगानुपात जिले में अपेक्षाकृत कम है। इस श्रृंखला  शुक्रवार को गांव गढ़ीबुलंद में जिला महिला बाल विकास विभाग व लोकसम्पर्क विभाग की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ीबुलंद में आयोजित किया गया। 

 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रमुख रुप से जिन गांवो में लिंगानुपात का स्तर कम है।उन गाँवो में लिंगानुपात के स्तर को ऊपर उठाना है। लिंगानुपात सुधार के लिए सामाजिक रूढ़ियों और पुरानी मानसिकताओं को बदलना बेहद आवश्यक है। “बेटा-बेटी एक समान” की सोच के प्रति जनसाधारण वर्ग में जागरूकता पैदा करना आवश्यक है। गांव के माथे से कम लिंगानुपात का कलंक हटाने में सभी ग्रामवासियों को सहभागी बनना आवश्यक है ।

 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान के दौरान लोक संपर्क विभाग की टीम के सदस्य ने जागरूकता के लिए ग्रामीणों से कहा कि आशा वर्कर वह स्वास्थ्य विभाग की टीम को सजग प्रहरी के रूप में बेटियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। यदि किसी भी स्थान पर लिंग जांच जैसी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।
लोक संपर्क विभाग के कलाकार राजीव द्वारा एक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर सुंदर कविता की प्रस्तुति की गई

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,
समाज को आगे बढ़ाओ।

लड़कियों को बचाओ, उन्हें पढ़ाओ,समृद्धि की ओर बढ़ाओ।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, हरियाणा को आगे बढ़ाओ।

लड़कियों को सशक्त बनाओ, समाज को सशक्त बनाओ।

बेटी की शिक्षा, समाज की शिक्षा।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, एक सुनहरा भविष्य बनाओ।*

 जिला महिला बाल विकास विभाग की टीम ने वीडियो वैन के माध्यम से ग्रामीणों को लिंगानुपात सुधार और बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया ।

 इस जागरूकता अभियान के दौरान सीडीपीओ निर्मला देवी सुपरवाइजर सरिता, मीना,पूजा, व जिला लोक संपर्क विभाग की टीम ने ग्रामीणों में जागरूकता के भाव पैदा करने व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
..............,

Comments