एक देश- एक चुनाव के समर्थन में पैदल यात्रा 26 मई को पहुंचेगी चण्डीगढ़
राष्ट्रीय जंक्शन।
एक देश एक चुनाव ( ONe Nation One Election ) के समर्थन में गोहाना से 19 मई को रवाना हुई पैदल यात्रा 26 मई को चण्डीगढ़ पहुंचेगी। वहां एक देश एक चुनाव के समर्थन में राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। शुक्रवार को यात्रा का कुरुक्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए यात्रा के संयोजक नरसिंह ने बताया कि अनेकों स्थानों पर सरपंच, नगर पार्षद, सामाजिक संगठनों व बुद्धिजीव वर्ग द्वारा उनकी यात्रा व विचारों का समर्थन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक देश - एक चुनाव राष्ट्र हित में है और पहले भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव सन् 1952,1957,1962 व 1967 में एक साथ हुए हैं । एक साथ चुनाव करवाए जाने से पैसा व समय की बचत के साथ-साथ
अनेकों प्रकार से देश को फायदा होगा।
यात्रा संयोजक व हिन्दू राष्ट्र महासभा भारत हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नरसिंह गोहाना , अध्यक्षता हिन्दू राष्ट्र महासभा जिला अध्यक्ष सोनीपत कालू पंडित रभडा के अनुसार यात्रा में
अंकित सरखतल, विक्रम,शमशेर तुफ़ान, बिजेंद्र,हरिश संभरवाल, राहुल,संदीप कुंडू,रवि, विक्रम सरोहा, हरिदास, विक्रम इंडियन, महावीर संभरवाल और सुनील मुख्य रुप से भाग ले रहे हैं।
Comments
Post a Comment