10 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन- डीएलएसए सचिव प्रचेता सिंह

10 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन-  डीएलएसए सचिव प्रचेता सिंह

सोनीपत । 
 मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण(डीएलएसए) के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष वाणी गोपाल शर्मा के नेतृत्व में 10 मई को वर्ष 2025 की राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर के अलावा गोहाना, गन्नौर खरखौदा न्यायिक परिसर में आपसी सहमति से कसों का निपटारा किया जाएगा।
मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित फौजदारी समाधेय, चेक बाउंस केस (धारा 138  एक्ट के मामले), बिजली और पानी के बिल मामले, अन्य दीवानी मामले, ट्रैफिक चालान, मोटर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त मामलों समेत अन्य विभिन्न लंबित वर्गों के मामलों का निपटारा किया जायेगा। इसलिए जिन व्यक्तियों के केस न्यायालय में लंबित है वे संबंधित न्यायालय में जाकर अपने केसों को प्री लोक अदालत या 10 मई 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लगवाकर उनका निपटारा करवाएं और ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
 लोक अदालत के विषय में अधिक जानकारी व किसी भी अन्य सहायता के लिए जिला एडीआर सेंटर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर सोनीपत या हेल्पलाइन नंबर 0130 -2220057 पर संपर्क किया जा सकता है

Comments