अमर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेरसा का सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा का शानदार परीक्षा परिणाम
राष्ट्रीय जंक्शन / राई।
अमर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेरसा का सीबीएसई 12वीं कक्षा का शानदार 100% परीक्षा परिणाम रहा ।
विद्यालय संस्थापक व संचालक जगवीर शर्मा ने बताया कि विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत व बहुत ही योग्य अध्यापक - अध्यापिकाओं के अथक प्रयासों से शानदार प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में 12वीं कक्षा की छात्रा छवि पुत्री राकेश ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान के साथ शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा प्रियांशी पुत्री राकेश ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर व काजल ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक पुत्र सुंदर सिंह ने 94 .2%.प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व मयंक पुत्र कवल सिंह ने 92.8% अंको के दूसरे स्थान के साथ शानदार सफलता हासिल की व साथ ही अनेक विद्यार्थियों ने विषयों में 100 मे से 100 ,99,98 व 97 % अंक प्राप्त किए l जिससे विद्यालय में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है ।
प्रधानाचार्य विपेश साहनी ने भी उनकी इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
Comments
Post a Comment