सुनो नहरो की पुकार मिशन की धार्मिक मूर्तियों को नहरों पर ना डालने की अपील
रोहतक।
नवरात्रों के दौरान चले तीन दिन के विशेष अभियान के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सौपी गई देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों, तस्वीरों, प्रतिमाओं व खंडित मंदिरों के उचित निस्तारण के लिए सुनो नहरो की पुकार मिशन टीम द्वारा रोहतक से 96 किलोमीटर दूर जींद जिले के एक धाम में अपने नीजि लोडिंग वाहन से ले जाया गया। जहां पर उचित विधि विधान व पूजा पाठ के साथ इनका निस्तारण किया जाता है। मिशन के मुख्य संरक्षक व् जाट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि पिछले एक माह तथा तीन दिनों के विशेष अभियान के दौरान जो धार्मिक मूर्तियां, तस्वीर, प्रतिमाएं नहरों के जल में प्रवाहित करने के लिए लाई गई थी,मिशन के सदस्यों द्वारा लोगों को समझाकर यह पानी में प्रवाहित करने से रोका और अब उनके उचित निस्तारण के लिए जींद के श्री गोविंद धाम अध्यात्मिक केंद्र गतौली में सौंपा। धाम के श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रत्येक माह की पूर्णिमा के दिन इस आस्था के सामान का हवन यज्ञ के साथ शुद्धिकरण किया जाता है। कुछ सामान का अग्नि विसर्जन किया जाता है और प्रतिमाओं और मूर्तियों का चूरा करके ईंट बनाई जाती हैं। इन ईंटों को देश में कहीं भी बन रहे मंदिरों की नींव में लगवाया जाता है ताकि लोगों की आस्था का किसी भी प्रकार से निरादर न हो। मिशन के महा-सचिव मुकेश नैनकवाल और वरिष्ठ सदस्य ईश्वर सिंह दलाल ने सभी लोगों से अपील की है कि इन नहरों का पानी ही हम सभी के घरों में पेयजल के रूप में पहुंचता है। अत: इसे किसी भी प्रकार से आस्था के नाम पर प्रदूषित ना करें। मिशन के महासचिव मुकेश नैनकवाल ने बताया कि अब तक सात बार बड़ी संख्या में मूर्तियों को इस धाम में निस्तारण के लिए ले जाया गया है। ताकि नहरों का जल इन मूर्तियों पर लगे श्रृंगार,प्लास्टिक व रंगों से प्रदूषित न हो और हमारी आस्था का भी किसी प्रकार से अपमान न हो। इस अवसर पर डॉ. जसमेर सिंह,मुकेश नैनकवाल,डॉ. रविंद्र नांदल,प्रीत सिंह अहलावत,ईश्वर सिंह दलाल,साहब सिंह धामड़, अजय हुड्डा,रणबीर मलिक, रविंद्र मलिक,डॉ. संतलाल बुधवार, निर्मल पन्नू,राजेश नरवाल,सतबीर छिकारा,प्रवीण सहगल,सुन्दर जेटली, वैद्पाल नैन,गौरव मलिक, मोनू शर्मा, आशु राणा, शैलेंद्र शर्मा, अशोक दहिया आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment