23 पत्रकारों का दल कश्मीर के लिए हुआ रवाना

अंतरराज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला जम्मू कश्मीर में प्रतिभागी पत्रकारों की बस को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। 


23 पत्रकारों का दल कश्मीर के लिए हुआ रवाना

श्रीनगर में आयोजित होगा नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 

राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने रविवार को अंतरराज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला 2025 जम्मू कश्मीर के लिए PWD रेस्ट हाउस सोनीपत से बस को सुबह 5 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संरक्षक मंडल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए श्री बडौली ने श्री अमरनाथ यात्रा में भडारा लगाने वाली संस्था के पदाधिकारी दिनेश, बीर सिंह और रामनिवास को  सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रेस क्लब सोनीपत का गठन वर्ष 2002 में हुआ था और यह क्लब अंतरराज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला पिछले कई सालों से आयोजित कर रहा है। उन्हें गर्व है कि अबकी बार जम्मू में छठी और श्रीनगर कश्मीर में सातवीं कार्यशाला 20- 28 अप्रैल तक चलेंगी। उन्होंने प्रेस क्लब को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता करने का सभी पत्रकारों का स्वभाव रहता है। संगठन को मजबूत करने के मकसद को लेकर भी यह सराहनीय प्रयास है।
इस अवसर पर अनिल खत्री, जसबीर खत्री,बिजेंद्र सिंहमार , कुलदीप सिंह,पवन बंसल, रणबीर,हरीश, सोमपाल, श्याम सुंदर, सुखबीर,सुनील, प्रवीण, रविन्द्र वर्मा, जोगेंद्र, अनिल खत्री गोहाना आदि क्लब के पदाधिकारी नेतृत्व कर रहे हैं।
जिला प्रेस क्लब सोनीपत के संरक्षण मंडल में शामिल राजेश खत्री ने बताया कि भारत की राजधानी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर में अंतरराज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला सफ़ल रूप से आयोजित की जा चुकी है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, सकारात्मक सोच और कोशिश से कामयाबी तक पहुंचने वाले व्यक्तिगत को क्लब द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रेस क्लब की तरफ से 23 पत्रकारों का दल कश्मीर के लिए रवाना हुआ है और वहां शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगा।


Comments