खेल विश्वविद्यालय, राई में 22 को स्थापना दिवस का भव्य आयोजन

खेल विश्वविद्यालय, राई में मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 को स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव  गौतम मुख्य अतिथि के रूप में तथा राई विधायक कृष्णा गहलावत विशिष्ट अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनभर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 6:00 बजे एथलेटिक प्रतियोगिताओं से दिन की शुरुआत होगी, इसके पश्चात 10:00 बजे हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। शाम 3:30 बजे स्टाफ एवं विद्यार्थियों के बीच एक मनोरंजक बॉलीवुडल मैच खेला जाएगा, जिसके उपरांत रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को 'बेटर भारत' की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट योगदान एवं सहभागिता के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि गौरव गौतम एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती कृष्णा गहलावत सायं 6:00 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Comments