एमडीयू रोहतक में हुए फ्लॉवर फेस्टिवल में जीवीएम ने किया दमदार प्रदर्शनदस स्पर्धाओं में प्रथम, चार में द्वितीय और तीन स्पर्धाओं में तृतीय स्थान किया हासिल राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (एमडीयू) में आयोजित फ्लॉवर फेस्टिवल में जीवीएम गल्र्ज कालेज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 17 पुरस्कार हासिल किए। इनमें दस स्पर्धाओं में प्रथम तथा चार में द्वितीय और तीन स्पर्धाओं में तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इसमें कालेज के मालियों का विशेष योगदान है।
प्राध्यापिका प्रियंका ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संयोजक प्राध्यापिका अर्चना खुराना व फाइन आर्ट्स की संयोजक रोजी चोपड़ा के निर्देशन में जीवीएम ने फ्लॉवर फेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें बोटनी विभाग की प्राध्यापिकाओं रश्मि जावा व अनीता सैनी सहित विधि ने विशेष सहयोग दिया। फेस्ट के अंतर्गत आयोजित फ्लोरल एक्जिबिट्स (पॉटिड प्लांट्स) प्रतियोगिता के तहत जीवीएम ने कलांचे में प्रथम, डायंथस में प्रथम, गजेनिया में प्रथम, फॉलेक्स में प्रथम, सलाविया में प्रथम और मैरिगोल्ड में द्वितीय, अर्थेरियम में द्वितीय तथा अलाइसम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
फॉलियज प्लांट्स (कैकटी-सकलेंट्स) प्रतियोगिता के अंतर्गत फम्र्स में प्रथम, क्रॉटोन में प्रथम तथा कैकटस में प्रथम और फॉलियज में द्वितीय स्थान हासिल किया। कट फ्लॉवर्स प्रतियोगिता के अंतर्गत गलेडियस में प्रथम तथा जेरवेरियम में तृतीय स्थान अर्जित किया। इस दौरान आयोजित रंगोली स्पर्धा में बीए द्वितीय वर्ष की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऑन द स्पॉट रील मेकिंग कांटेस्ट में बीएससी द्वितीय वर्ष मेडिकल की छात्रा अपूर्वा ने प्रथम तथा बीएससी नॉन मेडिकल द्वितीय वर्ष की समीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कालेज लौटने पर प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने विजेताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने विशेष रूप से कालेज के मालियों संजय, राजेंद्र, रामहजूर, अशरफी लाल, चंद्रेश, सुमित और बिजेंद्र का आभार प्रकट किया, जिनकी समर्पित सेवाओं के चलते कालेज रंग-बिरंगे मनोहारी फूलों से महकता रहता है। फूलों की सजावट से कालेज को आकर्षक रूप मिलता है जिसे कोई भी आगंतुक भूल नहीं पाता। प्राचार्या ने कहा कि रश्मि जावा व अनीता सैनी के निर्देशन में फूलों की स्पर्धा में कालेज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
--------
Comments
Post a Comment