जीवीएम ने जीती बेस्ट कालेज की ओवरऑल ट्रॉफी, डा. पूजा गुलाटी बनी सर्वश्रेष्ठ काउंसलर राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।

राज्य स्तरीय युवा रैडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में जीवीएम की छात्राओं ने किया दमदार प्रदर्शन

राज्य स्तरीय युवा रैडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में जीवीएम गर्ल्स कालेज की युवा रैडक्रॉस टीम वाईआरसी ने एक बार फिर से बेस्ट कालेज की ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर अपनी श्रेष्ठïता का लोहा मनवाया। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने (वाईआरसी) को बधाई देते हुए कहा कि टीम ने कालेज को गौरवमयी उपलब्धि दिलाई है।
नंगली बेला आश्रम हरिद्वार में राज्य स्तरीय युवा रैडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 35 टीमों ने हिस्सा लिया जिनमें 209 प्रतिभागी शामिल रहे। इनमें जीवीएम की वाईआरसी टीम भी शामिल रही। जीवीएम की वाईआरसी टीम की काउंसलर डा. पूजा गुलाटी को भी सर्वश्रेष्ठï काउंसलर के पुरस्कार से सुशोभित किया गया। उन्होंने बताया कि ओवरऑल ट्रॉफी का खिताब जीवीएम ने दूसरी बार हासिल किया है।
शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कालेज की छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए सफल प्रदर्शन किया। इनमें समूह नृत्य में जीवीएम की स्नेहा, इशिका, प्रियांशी, एकता, सुनिधि व प्राची ने प्रथम स्थान हासिल किया। गायन प्रतियोगिता में जीवीएम की सलोनी ने प्रथम, स्किट (सुनिधि, रिया, इशिका, स्नेहा, प्रियांशी, चहक, प्राची व नैन्सी)में प्रथम स्थान, एकल नृत्य में प्रियांशी ने द्वितीय स्थान, वाद-विवाद प्रतियोगिता में चहक ने द्वितीय स्थान और क्विज में चहक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शिविर की सहायक व राज्य स्तरीय काम्पीयर रही डा. पूजा गुलाटी को शिविर प्रबंधन में सहयोग देने के लिए विशेष रूप से सराहना मिली।
इस प्रदर्शन पर बधाई देते हुए प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने कहा कि कालेज की युवा रैडक्रॉस टीम ने एक बार फिर से राज्य स्तर पर अपनी श्रेष्ठïता साबित की। कठिन प्रतिस्पर्धा में भी समर्पण और टीम वर्क सफलता की कुंजी होते हैं। वाईआरसी ने इसका संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वाईआरसी से इसी प्रकार के उल्लेखनीय प्रदर्शन की उम्मीद है। इसके प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग व प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।

Comments