स्वास्थ्य ही धन है। इसका मतलब है कि जीवन में स्वास्थ्य से अधिक मूल्यवान कुछ भी नहीं है। स्वास्थ्य के बिना कोई सफलता नहीं मिल सकती और इसलिए कोई पैसा नहीं कमा सकता। यदि कोई स्वस्थ नहीं है, तो वह धन का आनंद भी नहीं ले सकता। इसलिए तो कहा गया है कि अच्छे स्वास्थ्य का धन से अधिक मूल्य है। पैसे से अच्छे स्वास्थ्य की खुशी नहीं खरीदी जा सकती। स्वस्थ रहने के लिए आपको स्वस्थ भोजन खाना चाहिए और प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए।
स्वस्थ व्यक्ति वही है। जो मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ है। वह सभी प्रकार की बीमिरयों से मुक्त रहता है। वह सक्रिय एवम् चुस्त-दुरुचत रहता है। वह सहज ही नहीं थकता। उसे चिकित्सा पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। वह हमेशा खुश रहता है।
एक स्वस्थ व्यक्ति हमेशा दुनिया को सुंदर देखता है। एक अस्वस्थ व्यक्ति कभी भी खुश नहीं रह सकता। अच्छे स्वास्थ्य वाला व्यक्ति काम कर सकता है और अपने सपनों को साकार कर सकता है।
रोग से मुक्त, जीवन की अच्छी खुशी पाए, आओ मिलकर अच्छे स्वास्थ्य की और कदम बढ़ाए।
रीतिका
स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन फिजियोथैरेपिस्ट।
सोनीपत, हरियाणा।
Comments
Post a Comment