विधायक ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया कर्मियों को दी बधाई राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।

  विधायक निखिल मदान ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर मीडिया के साथियों को प्रैस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बदलते परिवेश में मीडिया का महत्व और जिम्मेदारी अपेक्षाकृत अधिक बढ़ गई है। इसलिए हम सभी को चाहिए कि स्वस्थ पत्रकारिता करते हुए समाज और राष्ट्र की निरंतरता में सेवा करते रहे।
 इस मौके पर हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार, वरिष्ठ पत्रकार राकेश भट्ट व डीआईपीआरओ राकेश गौतम मौजूद रहे।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि मैं सभी पत्रकारों को शेल्यूट करता हूं कि वे विपरित परिस्थितियों में भी समाज की समस्याओं को उजागर करने का कार्य करते हैं ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।
 उन्होंने कहा कि पत्रकारिता देश का चौथा सतंभ है, जिसके माध्यम समाज की अच्छाई व बुराई का हमें पता चलता है, ताकि हम समाज में फैली बुराईयों का मिलकर अंत कर सके। 
इस अवसर पर पूर्व डीजीपी उत्तराखंड एवं हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति अशोक कुमार ने पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को चाहिए कि हम जनहित के कार्यों के लिए पारदर्शी और स्वस्थ पत्रकारिता करते रहे। पत्रकारिता वास्तव में सेवा का मूलमंत्र है। 
 कार्यक्रम में पेंशन प्राप्त कर रहे वरिष्ठ विनोद कुहाड़, पवन बंसल, जगदीश त्यागी व दिवंगत पत्रकार राजेंद्र मेहरा की धर्मपत्नी सरोज मेहरा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच का संचालन सुभाष सिसोदिया ने किया। 
कार्यक्रम में जिला के प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार बंधु मौजूद रहे। 
-----------

Comments