2024 आईसीएफ ड्रैगन बोट विश्व चैंपियनशिप में कास्य पदक विजेता खिलाडियों ने उपायुक्त से की मुलाकात - युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग कर खेलों में लेना चाहिए भाग-उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।

  फिलिपिंस में आयोजित 2024 आईसीएफ ड्रैगन बोट विश्व चैंपियनशिप में कास्य पदक विजेता खिलाडियों ने गुरूवार को लघु सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने अंतर्राष्टï्रीय कैनोइंग खिलाड़ी सूबेदार बिजेन्द्र सिंह, हिमांशु खासा, भुंडू राम तथा अरूण लाकड़ा को मेडल पहनाते हुए उनको बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उपायुक्त ने कहा विश्व चैंपियनशिप में कास्य पदक जीतकर इन सभी खिलाडियों ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये सभी खिलाड़ी भविष्य में और अधिक मेहनत कर देश को कैनोइंग खेलों में गोल्ड में दिलाकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित खिलाडियों व उनके कोच से बात करते हुए उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि इन खिलाडियों को चीज भी खेल सामान की जरूरत है उन्हें उपलब्ध करवाना सुश्चित करें ताकि इनके खेल में किसी प्रकार का कोई बाधा न आए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योनजाएं चला रही है। खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ सरकारी नौकरियां प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में भी खेल सुविधाओं में विस्तार हो रहा है। उन्होंने जिला के युवाओं का आह्वïान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करते हुए खेलों में भाग लें। इसके लिए हम सब नागरिकों का भी कत्र्तव्य बनता है कि हम अपने बच्चों और अन्य युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
इस दौरान कोच सूबेदार बिजेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि उपायुक्त ने हमारी पहले भी बहुत मदद की है हमें उनके द्वारा विदेशी क्वालिटी की नौकायान उपलब्ध करवाई गई, जिसके कारण हमारे खिलाड़ी अच्छी मेहनत कर सके। उन्होंने कहा कि हमें जब भी किसी चीज की जरूरत पड़ती है तो उपायुक्त हमेशा हमारी मदद के लिए साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज हमने जो उपलब्धि हासिल की है उसमें उपायुक्त व जिला प्रशासन का बहुत बड़ा सहयोग है। इस मौके पर डीडीपीओ जितेन्द्र कुमार व जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
-------------

Comments