खरखौदा विधायक पवन खरखौदा ने हरविंद्र कल्याण को विधानसभा अध्यक्ष व कृष्ण मिड्ढा को विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरविंद्र कल्याण का मार्गदर्शन मिलना नए विधायकों के लिए सौभाग्य की बात है। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में हरविंद्र कल्याण हरियाणा की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष के रूप में सौम्य व सरल व्यवहार के धनी डा. कृष्ण मिड्डा भी जनता की सेवा को तत्पर रहेंगे।
हरियाणा की 15वीं विधानसभा के लिए घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण को सर्वसम्मति से विधानसभा का स्पीकर तथा जींद के विधायक कृष्ण मिड्ढा को विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुन लिया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में कल्याण के नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि भाजपा विधायक रणबीर गंगवा ने प्रस्ताव का समर्थन किया। कल्याण करनाल जिले के घरौंडा से तीन बार विधायक रहे हैं। कल्याण को अध्यक्ष तथा कृष्ण मिड्डा को विधानसभा उपाध्यक्ष पद ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के विधायकों, कांग्रेस विधायकों, इनेलो विधायक तथा कई अन्य विधायकों ने बधाई दी।
Comments
Post a Comment