हरविंद्र कल्याण को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक ने बधाई राष्ट्रीय जंक्शन / राई।


राई विधायक कृष्णा गहलावत ने हरविंद्र कल्याण को विधानसभा अध्यक्ष व डा. कृष्ण मिड्डा को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरविंद्र कल्याण के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश आगे बढ़ेगा। हरविंद्र कल्याण अपनी सहजता, सरलता और मानवीय गुणों से विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। अपने इन्हीें गुणों से वह विधानसभा की गरिमा तथा गौरवशाली परंपराओं को और आगे बढाएंगे। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष के रूप में सौम्य व सरल व्यवहार के धनी डा. कृष्ण मिड्डा भी जनता की सेवा को तत्पर रहेंगे। 
उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष के रूप में सौम्य व सरल व्यवहार के धनी डा. कृष्ण मिड्डा भी जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में कल्याण के नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि भाजपा विधायक रणबीर गंगवा ने प्रस्ताव का समर्थन किया। कल्याण करनाल जिले के घरौंडा से तीन बार विधायक रहे हैं। कल्याण को अध्यक्ष तथा कृष्ण मिड्डा को विधानसभा उपाध्यक्ष पद ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के विधायकों, कांग्रेस विधायकों, इनेलो विधायक तथा कई अन्य विधायकों ने बधाई दी।

Comments