कैबिनेट मंत्री डॉ० अरविंद शर्मा ने दर्जन से अधिक गांवों में धन्यवादी दौरा कर जताया गोहाना हलके के लोगों का आभार राष्ट्रीय जंक्शन / गोहाना(सोनीपत)।
गोहाना से विधायक बनाकर चण्डीगढ विधानसभा भेजने पर कैबिनेट मंत्री डॉ० अरविंद शर्मा ने शनिवार को एक दर्जन से अधिक गांवों में धन्यवादी दौरा कर गोहाना हलके के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गोहाना हलके के लोगों का ही प्यार है जो उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद मिला, लोगों के इसी प्यार और विश्वास पर आगे बढ़ते हुए अगले पांच साल में गोहाना क्षेत्र के विकास में कोई कौर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी रिटा शर्मा भी उनके साथ मौजूद रही।
कैबिनेट मंत्री डॉ० अरविंद शर्मा धन्यवादी दौरे के दौरान सबसे पहले गांव बड़वासनी पहुंचे जहां बाहरा के प्रधान जसबीर बड़वासनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फूल बरसाकर व फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गांव रतनगढ़, करेवड़ी, जुआं, ट्राली, रोलद, सरगथल, कासंडी, कासंडा, खानपुर, गामड़ी, गढ़ी उज्जालेखां पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार बहुत बड़े बहुमत के साथ हरियाणा और केन्द्र की भाजपा डबल ईंजन सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई है। चुनाव के दौरान विपक्ष ने जो नैरेटिव बनाया, उसे जनता ने धराशाही करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने नौकरियों में खर्ची-पर्ची का अंत किया और आज उसका यह परिणाम निकला की आज गरीब परिवारों के बच्चों भी अपनी योग्यता के आधार पर नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद पर बाद में ज्वाईनिंग की पहले प्रदेश के योग्य 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों में पहले ज्वाईन करवाने का कार्य कर अपने चुनावी वायदे को पूरा किया।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्प होकर कार्य करेगी। हर क्षेत्र - हर वर्ग की जरूरतों के अनुसार नये निर्णय लाए जाएंगे और पहले से चल रहे कार्यों को नॉन-स्टॉप आगे बढ़ाया जाएगा। विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि 05 साल में प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जाएंगे।
--------------
Comments
Post a Comment