एन एस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया । शिक्षक दिवस पर बच्चों ने अध्यापक- अध्यापिका की भूमिका निभाई तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से एकता के साथ एक सभ्य समाज बनाने में सहयोग करने का भी संदेश दिया।
संस्था के निदेशक डॉक्टर जितेंद्र सरोहा ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छा शिक्षक की अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा गुरुजनों की इज्जत करनी चाहिए एवं उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए न केवल अच्छे अंक हासिल करने हैं बल्कि अच्छे समाज का निर्माण करने में भी अपनी भूमिका अदा करनी है । क्योंकि शिक्षक की विद्यार्थी को अंधेरे से रोशनी की तरफ ले जाने का कार्य करता है। प्राचार्या डॉक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि अनुशासन में रहकर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बच्चों को बताया कि गुरु के प्रति श्रद्धा रखने वाला कभी असफल नहीं हो सकता। अनिल खत्री ने शिक्षक दिवस की महत्ता के बारे में बताते हुए आजाद भारत के दूसरे राष्ट्रपति रहे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने के प्रति भी उपस्थितजन को प्रेरित किया। बच्चों ने रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किए। इस मौके पर श्रीमती सुनीता सरोहा, ज्योति रोहिल्ला,सुनील वर्मा,पूजा, चेतना सहित महाविद्यालय एवं विधालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन मंजू दहिया ने किया।
Comments
Post a Comment