पूंडरी से विधायक रणधीर गोलन ने ज्वाइन की कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्ड ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया राष्ट्रीय जंक्शन / रोहतक।


पूंडरी से विधायक रणधीर सिंह गोलन ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। हुड्डा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। हुड्डा ने कहा कि रणधीर सिंह गोलन ने सही समय पर सही फैसला लिया है। उनके कांग्रेस में आने से पूंडरी और आसपास के क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इससे पहले उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी सरकार से समर्थन वापिस लेकर कांग्रेस का समर्थन किया था। 
उन्होंने बताया कि अब तक निर्दलीयों समेत अन्य दलों को छोड़कर करीब 50 विधायक, पूर्व विधायक, सांसद व पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

 

Comments