जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई वोटर इन क्यू एप के माध्यम से चुनाव के दिन मतदान केन्द्रों पर लगने वाली लाइनों में मतदातओं की संख्या की जानकारी ली जा सकेगी। एप पर जानकारी लेकर मतदाता अपनी सुविधा के अुनसार वोट डालने जा सकेंगे। ऐसे में इस एप से मतदान प्रतिशत बढाने में भी मदद मिलगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अहम कदम उठा रहा है। आगामी 5 अक्टूबर को हाने वाले चुनाव के लिए आयोग की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर इन क्यू नामक एप संचालित की गई है। इससे मतदाता चुनाव के दिन मतदान केन्द्रों पर लगने वाली भीड को लाईव देख सकते है। जिससे मतदाता अपनी सुविधा अनुसार मतदान करने के लिए केन्द्र पर जा सकते है। कई बार मतदाता भीड़ को देखकर बगैर वोट डाले ही वापिस चले जाते है, इस एप के माध्यम से मतदान केन्द्रों की जानकारी मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि मोबाइल एप पर मतदाता अपने एरिया का नाम, पोलिंग बूथ का नाम, वोटर का नाम आदि फीड करेगा तो उसे एक ओटीपी मिलेगा, जिसका प्रयोग कर वह बूथ पर सीधे बीएलओ से जुड़ सकता है। बीएलओ हर एक घंटा या आधे घंटे बाद एप में बताएगा कि इस समय वोट डालने के लिए कितने लोग कतार में खड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल एप तथा वेबसाईट काचुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मतदाता को वोट डालने के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वह भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकता है।
-------
Comments
Post a Comment