वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर सूरज दत्त सेठी की स्मृति में अभिवादन सभा राष्ट्रीय जंक्शन / दिल्ली।


रोहिणी सेक्टर 4 के विश्वकर्मा भवन में 28 अगस्त 2024 मंगलवार को दिवंगत हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक डॉक्टर सूरज दत्त सेठी के सम्मान में 31 अगस्त 2024 को उनके परिजनों द्वारा चौथे के रूप में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस सभा का संचालन करते हुए वरिष्ठ कवि एवं करीबी मित्र विनोद पाराशर ने उनका संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि मेरा उनसे आध्यात्मिक पारिवारिक रिश्ता रहा है। वह हर सुख- दुख में उनके साथ खड़े रहे । उनका अकस्मात चले जाना बहुत दुखदाई है। 
दिल्ली ग्रामीण टाईम्स के तत्कालीन संपादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार  कॉमरेड नरेश गुप्ता ने बताया कि जन संघर्षों के आंदोलन में उनकी उपस्थिति बेमिसाल रही है।  सेठी जी की निर्भीक कलम से प्रैस जगत में अमूल्य सहयोग आज भी मील का पत्थर है । नागरिक अधिकार आंदोलन के अध्यक्ष राज व्रत आर्य ने अपनी 42 साल पुरानी दोस्ती की याद दिलाते हुए सेठी जी के नागरिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों के हर मामले में हिस्सेदारी में कंधा से कंधा मिलाकर भागीदारी निसंदेह  काबिले तारीफ थी जिसे भुलाया नहीं जा सकता । दैनिक अखबार एक्शन इंडिया के मुख्य संपादक रवि भारद्वाज ने कुछ दिन पूर्व बताया  की उनके अखबार के शुरुआती संचालन में जो विशेष योगदान डॉक्टर सेठी जी का रहा उसे हर समय याद किया जाता रहेगा । भारतीय पेंशनर मंच के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने भारत सरकार के प्रमुख रखी गई अपनी मांगों के लिए अपनी प्रखर लेखनी के माध्यम से सेठी जी ने सक्रिय योगदान दिया । विजय विहार आरडब्ल्यूए  दो के अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश गुप्ता ने उनके क्षेत्र के लिए अनगिनत विकास की सराहना की । निगम पार्षद पति सुरेंद्र सोलंकी ने महादेव पार्क का नाम उनकी स्मृति में डॉक्टर सूरज दत्त सेठी के नाम पर करने का प्रस्ताव किया जो इनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगा । वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ जय किशन  सभरवाल ने अलीपुर से पधारकर इस सभा में उनके सम्मान में बेहद सामयिक कविता पेश की । यूनीवार्ता के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र कुमार तथा दैनिक समाचार पत्र एक्शन इंडिया के संपादक की विशेष उपस्थिति रही जो सेठी जी के बेहद करीब  थे । उनके परिजनों में भाई शिव दत्त सेठी, रवि दत्त सेठी इनके धर्मपत्नी मंजू सेठी , श्रीमती नम्रता सेठी एवं उपस्थित नागरिको  के सम्मुख दिवंगत सूरज दत्त सेठी के उत्तरदायित्व की पगड़ी रसम अदा करते हुए उनके सुपुत्र इंजीनियर दिव्यांशु सेठी  को  सौंपते हुए सभा का समापन किया ।

Comments