हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सोनीपत,राई और गन्नौर खण्डों के त्रिवार्षिक चुनाव कि तिथियां घोषित
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने एक जिला स्तरीय मीटिंग जिला अध्यक्ष जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता मे सर्व कर्मचारी संघ दफ्तर हनुमान मंदिर के पीछे कोर्ट रोड पर हुई । जिसका संचालन जिला प्रेस सचिव दिनेश छिक्कारा ने किया।
सन् 2021-24 सत्र के 3 साल पूरे होने के उपरांत फिर से चुनाव की रणनीति तैयार करके आपके बीच आ गया है सभी अध्यापक अध्यापिकाओं से नम्र निवेदन है कि हम अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने के लिए तैयार रहें और इन कार्यकारिणियों के गठन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक अध्यापकों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें संगठन में जितने ज्यादा अध्यापक-अध्यापिकाएं जुड़ेगी संगठन उतना ही मजबूत बनेगा।
मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारियों व अध्यापकों से विस्तृत चर्चा के उपरांत तीनों खंडों की त्रिवार्षिक चुनावों की तिथियां तय की गई। जिसमें 10 सितंबर सोनीपत 11 सितंबर गन्नौर 13 सितंबर राई खंड की कार्यकारिणी गठित की जाएंगी उपरोक्त तिथियां को बाद दोपहर 3:00 बजे इसी प्रांगण में चुनाव कराने का भी फैसला लिया गया तथा इस संदेश को अधिक से अधिक अध्यापकों तथा स्कूलों में भेजने के लिए एक कमेटी बनाकर फोन के माध्यम से भी सभी अध्यापकों को सूचित करने की जिम्मेदारी लगाई गई है आज की मीटिंग में विशेष रूप से खंड सोनीपत प्रधान ऋषिकेश ,सचिव जोगिंदर कोषाध्यक्ष रोहतास देवेंद्र दहिया राजेश, संजय अनिल आदि अध्यापक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।*
Comments
Post a Comment