हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद जिला शाखा सोनीपत द्वारा उपायुक्त एवं प्रधान जिला बाल कल्याण परिषद, डॉ मनोज कुमार के कुशल मार्गदर्शन में शुक्रवार को बाल भवन सोनीपत में जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में नगराधीश पूजा कुमारी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की।
इस दौरान नगराधीश पूजा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का बख़ूबी कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदर्शनी देखने आए स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित किया और बच्चों को आगे बढऩे व एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए एक कविता के माध्यम से अपना संदेश बच्चों को दिया।
इसी मौके पर हरियाली तीज के उपलक्ष्य पर हुई मेहंदी प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी सम्मानित किया गया और बाल पाठशाला, डे केयर सेंटर के बच्चों को चॉकलेट और पानी की बोतल वितरित की गई। प्रदर्शनी में जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाए जा रहे, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर सेंटर, बाल पाठशाला, डे केयर सेंटर तथा परिषद द्वारा चलाई जारी सभी गतिविधियों के अलावा बाल ग्राम राई, सपना बाल कुंज, रुचि स्कूल द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा, कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी धर्मपाल, प्रिंसिपल रुचि स्कूल मालती शर्मा तथा बाल भवन स्टाफ और स्कूल टीचर्स मौजूद रहे।
-------------
Comments
Post a Comment